Metro Plus News
फरीदाबाद

ब्रह्माकुमारीज और पुलिस ने पाली तथा नवादा में चलाया नशा मुक्ति अभियान

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 8 अक्टूबर (मोहित गुप्ता): पुलिस और ब्रह्माकुमारीज के सहयोग से चलाये जा रहे नशा मुक्त फरीदाबाद अभियान के तहत दो कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। एक कार्यक्रम पाली गांव पुलिस चौकी में किया गया जिसमें लगभग 70 लोगों ने भाग लिया, जिनमें केशर जोन के मालिक, ट्रांसपोर्टर और ड्राइवर शामिल थे।
इस अवसर पर एसीपी राजेश चेची ने कहा कि नशे को समाज से खत्म करने के लिए हम सबको मिलकर काम करना होगा। इंसान पहले अपना परिवर्तन करे, नशे की लत छोड़े और फिर इस कार्य में सहयोग करे। जबकि ब्रह्माकुमारी पूनम ने कहा कि नशे से न केवल हम स्वयं की जीवन बर्बाद करते हैं बल्कि परिवार में भी सबकी जीवन में अशांति और दुख लाने के निर्मित बनते हैं। कार्यक्रम के पश्चात लगभग 30 लोगों ने नशा छोडऩे का प्रण किया।
दूसरा कार्यक्रम नवादा में आयोजित किया गया जिसमें लगभग 75 लोगों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में बबलू भड़ाना, पूर्व पार्षद महेश मणि, चौकी इंचार्ज संदीप, डबुआ कॉलोनी भी उपस्थित थे।
अंत में स्थानीय लोगों ने नशे की बीमारी को खत्म करने के लिए एकजुट होकर पुलिस प्रशासन को सहयोग देने का बीड़ा उठाया। बी.के. सुधा ने मेडिटेशन का अभ्यास भी कराया। कार्यक्रम में शराब, बीड़ी जैसे नशे को खत्म करने के लिए दवाइयां भी दी गई। इस अभियान के तहत 10 स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा चुका है।
IMG-20161008-WA0077

Related posts

नशा करने वाले और नशीले पदार्थों को बेचने वाले हो जाए सावधान। जानें क्यों?

Metro Plus

प्रजापति संघर्ष समिति द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

Metro Plus

दिल्ली स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल ने कक्षा 10वीं बोर्ड परिणामों में शानदार सफलता हासिल की।

Metro Plus