Metro Plus News
Uncategorizedफरीदाबादराजनीतिहरियाणा

राजस्थानी समाज पूरे भारतवर्ष में फैला हुआ है: ओम बिरला

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 7 सितंबर:
सैक्टर-12 स्थित हुडा कन्वेंशन सेंटर में राजस्थान एसोसिएशन के द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। राजस्थानी समाज के सिरमौर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि राजस्थानी समाज पूरे भारतवर्ष में फैला हुआ है। जहां पर भी जाता है। वहां की माटी के विकास कार्य में जुट जाता है। अपना देश व क्षेत्र का नाम रोशन करता है। सबसे महत्वपूर्ण बात तो यह बताई कि अपने द्वारा कमाई गई जीविका में से कुछ अंश निकालकर वह समाज क्षेत्र के कामों में अवश्य लगाता है और समाज का भला करता है। हम सभी को मिलकर मानवता के लिए आवश्यक कार्य करने चाहिए।
इस मौके पर हरियाणा सरकार उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने ओमजी बिरला का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। राजस्थान एसोसिएशन के अध्यक्ष मधुसुधन लड्ढा ने बताया कि 1976 से ही राजस्थान एसोसिएशन सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता है। समय-समय पर लोगों को जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया जाता है। जिला रेडक्रॉस सोसायटी के साथ मिलकर दिव्यांग बच्चों का एक स्कूल भी संस्थान के द्वारा चलाया जाता है। सामाजिक के बहुत से कार्य किए जाते हैं। बिरला का स्वागत महेश्वरी मंडल, जैन श्वेतांबर तेरापंथी समाज, वैश्य समन्वय समिति व मारवाड़ी युवा मंच फरीदाबाद व अन्य सामाजिक संस्थाओं ने किया। ओमजी बिरला को देखने के लिए राजस्थानी समाज के हर कोने से आए हुए फरीदाबाद के नागरिक भारी संख्या में प्रांगण में उनके अभिनंदन के लिए खड़े थे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में राजस्थान एसोसिएशन के स्वागत अध्यक्ष संजीव खेमका, कार्यक्रम संयोजक अरूण बजाज, अध्यक्ष मधुसूदन लड्ढा, सचिव संजीव जैन, कोषाध्यक्ष गुलाब वैद्य, राजकुमार अग्रवाल, गौतम चौधरी, पवन बजाज, नारायण झवर, टीएम ललानी, एमपी रूंगटा वी.एस.चौधरी, एचपी कोठारी, एस.पी.अग्रवाल, आर.के.जैन, ओपी टाटिया, मधुसूदन माटोलिया, विमल खंडेलवाल, हुलाशा गट्टानी, रमेश झवर, सुशील नेवर राजस्थानी समाज एवं अन्य आए हुए समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

पुलिस और जनता के बीच अच्छे संबंध कायम करने की दिशा में पुलिस कमिश्नर का एक ओर कदम।

Metro Plus

मानव रचना इंटरनेशनल स्कूलों के ड्राइवरों को नवोदय प्रोजेक्ट के तहत मिली ट्रेनिंग

Metro Plus

जजपा का हर रोज हो रहा है कुनबा बड़ा, प्रेम सिंह धनखड़ के नेतृत्व में आज फिर शामिल हुए लोग!

Metro Plus