Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

बडख़ल झील स्थित ग्रे-फाल्कन में पारम्परिक परिपाटी से मनाया जाएगा दीवाली मेला

21 से 24 अक्तूबर तक ग्रे-फाल्कन में होगा दीवाली मेले का आयोजन: सीमा त्रिखा
मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 14 अक्टूबर (नवीन गुप्ता): हमारी समृद्ध पारम्परिक परिपाटी के अन्तर्गत मनाये जाने वाले दीपों के शुभ पर्व दीपावली के मौके पर हरियाणा पर्यटन विभाग द्वारा पर्यटन केन्द्र बडख़ल झील स्थित ग्रे-फाल्कन रैस्टोरेन्ट के परिसर में आगामी 21 से 24 अक्तूबर तक चार दिवसीय दीवाली मेला आयोजित किया जायेगा। दीपावली मेले का आयोजन रोहतक के मैना पर्यटन केन्द्र तथा करनाल के ओएसिस (कर्ण लेक) में भी किया जायेगा। यह जानकारी हरियाणा पर्यटन एवं अतिथि सत्कार विभाग से सम्बद्ध मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा ने आज यहां ग्रे-फाल्कन रैस्टोरेन्ट में ही आयोजित पै्रस कान्फैन्स में दी। इस मौके पर भाजपा के जिला महिला मोर्चा की अध्यक्षा अनीता शर्मा, भाजपा नेता सोहन पाल छोकर तथा बडख़ल पर्यटन केन्द्र के मंडल प्रबन्धक यू.एस. भारद्वाज प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
श्रीमति त्रिखा ने बताया कि मेले में एन्ट्री फ्री रहेगी। मेले में सभी वर्ग के व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखा जायेगा। बच्चों के लिए झूलें व राईडिंग आदि सहित अन्य खेलों का प्रबन्ध भी किया जायेगा। हरियाणवी संस्कृति से भी इस कार्यक्रम में लोगों को रूबरू कराया जायेगा। मेला सुबह 11:00 बजे से सांय: 09:00 बजे तक लगेगा। मेले में लोग सांय: 05:00 बजे से 09:00 बजे तक आयोजित की जाने वाली सांस्कृतिक संध्या का लुत्फ उठा सकेगें। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कवि सम्मेलन, हरियाणवी डांस, नाटक तथा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छठा भी प्रदेश के उम्दा कलाकारों द्वारा बिखेरी जायेगी।
श्रीमति त्रिखा ने कहा कि इस मेले में लगभग 100 स्टाल लगाये जायेंगे जिन पर दीपावली पर्व से सम्बन्धित सामग्री भी उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि मेले में फूड कोर्ट के स्टाल भी बनाये जायेंगे और मेला पर्यटक हरियाणा पर्यटन विभाग की ओर से उपलब्ध कराये जाने वाले लजीज व्यंजनों का भी लुत्फ उठा सकेंगे। उन्होंने कहा कि दीपावली हमारी भारतीय संस्कृति में रोशनी की जगमगाहट के साथ-साथ भगवान श्रीगणेश व माता लक्ष्मी के वैभव एवं उपासना से भी जुड़ा त्यौहार है। हरियाणा पर्यटन विभाग द्वारा पहली बार निर्णय लिया गया है कि ऐसा मेला आयोजित करके लोगों को इतने सुन्दर स्थान पर अरावली की वादियों में मिलने का मौका उपलब्ध करवाया जाये। श्रीमति त्रिखा ने मीडिया प्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि वे लोगों को अधिक से अधिक संख्या में इस मेले में पहुंचने के लिए जन-जागरूकता उत्पन्न करें ताकि लोग इस अवसर का भरपूर लाभ उठा सकें।
इस अवसर पर भाजपा नेता मदन पुजारा, किरण सौरोत, मीना पाण्डे, मूलचन्द मित्तल, नारायण शर्मा, राजकुमार वोहरा, अनिल प्रताप सिंह व रमन जेटली तथा ग्रे-फाल्कन रेस्टोरेन्ट के प्रभारी राजीव सब्बरवाल सहित कई अन्य सम्बन्धित अधिकारी भी उपस्थित थे।

Related posts

एक खूबसूरत त्यौहार है…#छठ महापर्व

Metro Plus

RWA सैक्टर-15 को किया नगर निगम ने अवार्ड देकर सम्मानित

Metro Plus

HighCourt ने दिया सरकार को झटका, Haryana Administrative Tribunal पर लगाया स्टे

Metro Plus