Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

फरीदाबाद मॉडल स्कूल में सर छोटू राम पर आधारित कार्यक्रम आयोजित

बिरेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को जीवन में ईमानदारी, सच्चाई व सादगी को अपनाने के लिए किया प्रेरित
नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 23 नवंबर:
स्वर्गीय सर छोटू राम पर आधारित 8वें यादगार व्याख्यान का आयोजन फरीदाबाद मॉडल स्कूल सैक्टर-31 ने स्कूल ऑडिटोरियम में किया। इस अवसर पर भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री चौ० बिरेंद्र सिंह मुख्यअतिथि के रूप में उपस्थित थे। हरियाणा सरकार के सीडब्ल्यूसी के चेयरमैन रो० एचएस मलिक द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता की गई। फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर सुभाष यादव, रिटायर्ड आईएएस और पूर्व प्रिंसिपल सैकेटरी सुखबीर सिंह मलिक, रिटायर्ड आईएएस जेपीएस सांगवान, केबिनेट सचिव भारत सरकार के पूर्व कमिश्नर एके मलिक, रिटार्यड आईपीएस राज रूप सिंह, आरएस दहिया, चौ० चांद सिंह, डीएलफ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रधान एवं प्रमुख समाजसेवी रो० जेपी मल्होत्रा, कवि दिनेश रघुवंशी, एमपी जैन, रविंद्र गुप्ता, एचएस ढिल्लन, एसआर तेवतिया, टीएस दलाल, रमेश चौधरी आदि अलग-अलग क्षेत्रों के श्रेष्ठ व्यक्ति सम्माननीय अतिथियों के रूप में उपस्थित थे। इस यादगार व्याख्यान की शुरुआत सुखबीर सिंह मलिक के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने सर छोटूराम के जीवन व उनके कार्यो के बारे में अवगत करवाया।
कार्यक्रम में वाईएमसीए की प्रोफेसर दिव्य ज्योति सिंह मुख्य वक्ता थी। उन्होंने पंजाब के लोगों व किसानों के लिए सर छोटू राम द्वारा किए गए योगदान पर प्रकाश डाला।
समारोह में मुख्य अतिथि चौ० बिरेंद्र सिंह ने सर छोटू राम के नि:स्वार्थ भाव से किए गए कार्यों के बारे में बताते हुए विद्यालय के विद्यार्थियों को भी अपने जीवन में ईमानदारी, सच्चाई व सादगी को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यालय की प्रबंधक कमेटी को शिक्षा के क्षेत्र में किए गए शानदार कार्य के लिए बधाई दी।
सीडब्ल्यूसी के चेयरमैन रो० एचएस मलिक ने भी विद्यार्थियों को सर छोटू राम के जीवन मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया व बताया कि उनके कार्य आज भी लाखों लोगों के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं।
अंत में विद्यालय के डॉयरेक्टर उमंग मलिक व प्रधानाचार्या श्रीमती शशि बाला ने उपस्थित सभी सम्मानीय अतिथियों का आभार व्यक्त किया। अंत में कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गीत से किया गया।

????????????????????????????????????
????????????????????????????????????
20151123_133141

3

Related posts

मित्तल नेचुरल के कच्ची घानी शुद्ध सरसों तेल की भव्य लांचिंग रविवार, 24 सितंबर को

Metro Plus

Asha Jyoti Vidyapeeth में यज्ञ के साथ सत्र की शुरूआत

Metro Plus

प्रसिद्ध उद्योगपति रोटेरियन परमजीत चावला का हदयगति रुकने से देहांत, अंतिम संस्कार रविवार को 11 बजे

Metro Plus