Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

राहुल देव प्रजापति करेंगे उत्तर प्रदेश में प्रजापति परिवर्तन रैली रैली

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 15 अक्टूबर (मोहित गुप्ता): दिल्ली विश्वविद्यालय की इंडियन नेशनल स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन के पूर्व उपाध्यक्ष राहुल देव प्रजापति उत्तर प्रदेश में जल्द ही प्रजापति परिवर्तन रैली करेंगे। प्रजापति परिवर्तन रैली करने का मुख्य उद्देश्य होगा प्रजापति समाज के लोगों को एक मंच पर लाना। जिस से प्रजापति समाज के हकों की लडाई आसानी से लड़ी जा सके। बकौल राहुल देव वे पहले भी दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्र हितों की लड़ाई लडऩे के लिए काफी सक्रिय रहे हैं। छात्रों की आवाज उठाने के लिए राहुल देव रोड़ से लेकर जेल तक का सफर भी काफी बार तय कर चुके है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि समाज को भी एक मंच पर लाने में राहुल देव की कॉफी अच्छी भूमिका रहेगी।
राहुल देव प्रजापति का कहना है कि इस रैली का मुख्य उद्देश्य प्रजापति समाज के सभी भाइयों को एकत्रित करना होगा जिससे समाज के हितों की लड़ाई आसानी से लड़ी जा सके और प्रजापति समाज में शिक्षा रोजगार और न्याय के प्रति जागरुक हो सके।

Related posts

ईनरव्हील क्लब ने दिव्यांग और बघिर बच्चों के बीच जाकर मनाया स्वतन्त्रता दिवस।

Metro Plus

हरियाणा के बुजुर्गों को पेंशन के लिए नहीं लेनी अब टेंशन! जानें क्यों?

Metro Plus

Rotary Club ने किया ड्राइंग कम्पीटिशन के विजेता बच्चों को सम्मानित

Metro Plus