Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबाद

द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल के चेयरमैन नवीन चौधरी को पितृ शोक: शोकसभा वीरवार 20 अक्टूबर को

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 19 अक्टूबर (नवीन गुप्ता): शिक्षा जगत से जुड़े द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल के चेयरमैन नवीन चौधरी के पिता रामचंद्र चौधरी (76) का सोमवार, 17 अक्टूबर को सैक्टर-16 स्थित उनके निवास पर आकस्मिक निधन हो गया। उनका अन्तिम संस्कार अजरौंदा स्थित स्वर्ग आश्रम में किया गया। उनकी अन्तिम यात्रा में शिक्षाविद, उद्योगपति, राजनेता, पत्रकारों सहित सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया एवं नम: आंखों से उन्हें अन्तिम विदाई दी।
रामचंद्र चौधरी की स्मृति में बृहस्पतिवार, 20 अक्टूबर को सेक्टर-15 के गीता मंदिर में एक शोक सभा में उनका उठाला और रस्म पगड़ी सायं तीन बजे रखी गई है।
रामचंद्र चौधरी के निधन पर हरियाणा प्रोग्रेसेसिव स्कूल्ज कांफ्रेस (एचपीएससी) के प्रदेश अध्यक्ष एसएस गोंसाई, जिला अध्यक्ष सुरेश चन्द्र, सचिव डॉ०सुमित वर्मा, उद्योग मंत्री विपुल गोयल, बल्लभगढ़ के विधायक मूलचंद शर्मा, एनआईटी के विधायक नगेंद्र भड़ाना तथा पूर्व मंत्री शिवचरण लाल शर्मा सहित शहर की सामाजिक, धार्मिक तथा शैक्षणिक संस्थाओं ने शोक प्रकट किया है।
जानकारी के मुताबिक स्व० रामचंद्र चौधरी पिछले तीन सालों से बहुअंगी रोगों से पीडि़त थे। फिलहाल वह पीलिया की चपेट में आ गए थे। गत सोमवार, 17 अक्तूबर को प्रात: सात बजे सेक्टर-16 की कोठी नंबर-1062 स्थित अपने आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। स्व० रामचंद्र चौधरी मूलत: पानीपत के बरसत गांव के निवासी थे। वे जमींदारी के साथ सामाजिक कार्यों में हमेशा अग्रणी रहते थे। वे अपने पीछे तीन पुत्र गुलशन चौधरी, नवीन चौधरी और धर्मेंद्र चौधरी तथा तीन पुत्रियों संतोष, सुशील और गीता सहित नाती-पौत्रों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।d6398

Related posts

सैनिक कालोनी, 12th Avenue स्केंडल: बिल्डर ने लगाया सरकार को करोड़ो का चूना!

Metro Plus

मानव रचना यूनिवर्सिटी के एमआरईआई के स्टूडेंट रूपम शर्मा को मिली इंडियास टॉप इनोवेटर्स अंडर 35 में जगह

Metro Plus

FMS स्कूल के छात्रों ने किया मदर डेयरी बूथ और पोस्ट ऑफिस का दौरा

Metro Plus