Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

अमन गोयल ने किया सीवर लाइन निर्माण कार्य का शुभारंभ

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 21 अक्टूबर (मोहित गुप्ता): पिछले कई सालों से चली आ रही सैक्टर-16ए स्थित यूनिवर्सल कॉलोनी वासियों की सीवर लाइन बिछाने की मांग हुई पूरी, युवा भाजपा नेता अमन गोयल ने यूनिवर्सल कॉलोनी में सीवर लाइन बिछाने के कार्य का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया।
इस मौके पर युवा भाजपा नेता अमन गोयल ने बताया कि सीवरेज लाइन के निर्माण कार्य पर लगभग 5 लाख रुपये की लागत आएगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि सीवरेज लाइन बिछने के बाद प्रत्येक घर को सीवरेज कनेक्शन दिए जाएंगे और उसके बाद सड़क निर्माण का कार्य जल्द ही शुरू करा दिया जाएगा। इस अवसर पर सैक्टर-16 आरडब्ल्यूए के प्रधान बलवान शर्मा, छत्रपाल एडवोकेट, राजू, पवन लोहिया, देवेंद्र, रविंद्र, संत गोपाल, अनिल टंडन, ब्रिज भूषण व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौके पर मौजूद थे।

Related posts

महिला कांग्रेस ने सीमा जैन के नेतृत्व में प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फुंका

Metro Plus

जानिए, 10 साल बाद फिर से क्यों जल उठा श्रीलंका?

Metro Plus

संदीप मित्तल ने की अपील, रक्तदान शिविर में लें बढ़-चढ़कर भाग

Metro Plus