Metro Plus News
उद्योग जगतफरीदाबादहरियाणा

JP Malhotra ने अपना जन्मदिन कंपनी में नि:शुल्क मास्क वितरण कर मनाया

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 20 मार्च: DLF
इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के चेयरमैन जेपी मल्होत्रा ने अपना जन्मदिन अपनी कंपनी भारतीय वाल्व प्राइवेट लिमिटेड और TAP-DC के कर्मचारियों को Face मास्क और मिठाई बांट कर मनाया।
इस अवसर पर जेपी मल्होत्रा ने नियोक्ताओं को संबोधित किया और हरियाणा सरकार द्वारा दिए गए समुदाय में फैलने वाले कोरोना वायरस के दिशा-निर्देश को समझाया। श्रमिकों को #Handwash का महत्व, छींक के मामले में कोहनी का उपयोग, स्वयं और परिवार का महत्वहीन आने-जाने में कमी, सड़क पर ढाबों में भोजन और मांसाहारी भोजन से बचने के सुझाव, कार्यस्थल और आवासीय स्थान पर सफाई रखने के लिए समझाया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता बनाएं रखें, सावधान रहें और स्वच्छता अनुशासन का पालन करें और कर्मचारियों को सलाह दी कि वे इन चीजों को याद रखें और अपने परिवार और पड़ोसियों को भी बताएं।
इस मौके पर जेपी मल्होत्रा द्वारा 500 मास्क वितरित किए गए। डीएलएफ औद्योगिक क्षेत्र के कर्मचारियों व भारतीय वाल्व, कॉसमॉस फाइबर ग्लास, स्ट्रिप एन मेटल, फियरी क्रिएशन्स, गौतम इंजीनियर्स वक्र्स, इंडस्ट्रियल कंप्रेशर्स, मंडप इंटरनेशनल, टैप-डीसी, न्यूमैन इंजीनियरिंग, प्रेस्टो स्टेंटेस्ट,पैनोरमा,केके टेक्सटाइल्स, स्वतंत्र ऑटो, सुपर शार्प इंडस्ट्रीज जैसे उद्योग और अन्य के प्रतिनिधियों ने मास्क प्राप्त किए।

Related posts

सावधान! कोरोना के केसों में लगातार बढ़ोतरी, कोरोना वायरस के आज 44 मामले पॉजिटिव आए।

Metro Plus

पीएम के स्टार्ट-अप इंडिया में पहुंची मानव रचना की स्टूडेंट

Metro Plus

जल्द भारत बनेगा विश्व का सबसे शक्तिशाली देश! देखें कैसे?

Metro Plus