Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

ग्रेंड कोलम्बस में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दीपावली उत्सव

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 27 अक्टूबर (नवीन गुप्ता): ग्रेंड कोलम्बस इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में दीपावली का उत्सव पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आरंभ जीवन में प्रकाश के महत्व पर श्लोक के साथ किया गया। कोलम्बियनस के द्वारा एक ‘मनमोहक गान प्रस्तुत किया गया। दीपावली पर सुविचार के द्वारा छात्र-छात्राओं को त्योहारों का जीवन में महत्वपूर्ण स्थान होता है, यह समझाया गया।
नन्हीं छात्रा द्वारा दीपावली पर्व पर एक ‘प्रभु श्रीराम के जीवन चरित्र पर एक कहानी प्रस्तुत की गई। जिससे सारा दृश्य ही मनोरम हो गया। बच्चों के द्वारा ‘हिन्दी चीनी भाई-भाई से बाय-बाय पर एक नाटिका प्रस्तुत की गई। जिसमें बच्चों ने चीनी उत्पादों के बहिष्कार को दर्शाया व देश प्रेम को जागरुक कराया। कार्यक्रम को और मनमोहक बनाने के लिए छात्राओं ने एक सुन्दर नृत्य प्रस्तुत किया। जिससे विद्यालय का वातावरण खुशियों से भर गया तथा सभी अतिथि व छात्रगण भाव-विभोर हो गए।
इस अवसर पर स्कूल के एमडी सुरेश चन्द्र तथा प्रधानाचार्य प्रियंका सूद ने सभी छात्र-छात्राओं तथा स्कूल स्टॉफ को दीपावली की शुभकामनाएं दी।IMG_20161027_084904670IMG_20161027_085524318

Related posts

अब आप आस-पास अवैध रूप से चल रही मीट शॉप की कर सकते है शिकायत, निगम करेगा सील!

Metro Plus

मानव रचना में कंप्यूटिंग टेक्नोलजी पर नेशनल कॉन्फ्रेंस का किया गया आयोजन

Metro Plus

राष्ट्रीय ग्राहक दिवस के अवसर पर ग्राहक जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन

Metro Plus