Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रक्तदाताओं को किया जाएगा सम्मानित: DC विक्रम सिंह

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 2 जून:
जिला उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि लोगों को रक्तदान के लिए बढ़ावा देने और रक्तदाता का आभार जताने के लिए हर साल 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाता है। दुनियाभर में इस दिन को मनाने का उद्वेश्य जरूरतमंदों को खून उपलब्ध कराना है ताकि खून की कमी से किसी मरीज की जान न जाए। इस वर्ष विश्व रक्तदाता दिवस 2023 के अवसर पर राष्ट्रीय स्तर के सम्मान समारोह के लिए नामांकन निम्न श्रेणियों के लिए मांगे गए है।
जिला उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि 18 से 30 वर्ष आयु वर्ग के युवा जिन्होंने 25 से अधिक बार रक्तदान एवं एफेरेसिस किया हो। ऐसे युवाओं को प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे। 01 अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2023 के बीच अधिकतम रक्तदान के साथ 18 से 65 वर्ष की आयु के बीच 2 महिला दाताओं। सभी राज्यों/ केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा साझा किए गए नामांकन के आधार पर शीर्ष 5 महिला रक्तदाताओं को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। दुर्लभ रक्त समूह दाताओं के लिए काम करने वाले गैर-सरकारी संगठनों को भी नामांकित करके सम्मानित किया जाएगा।

Related posts

सर्वजातीय परिचय सम्मेलन में 56 जोड़ों ने सहमति जताई

Metro Plus

जनरल प्रोमोशन और फीस माफी करके छात्रहित में फैसला करे भाजपा सरकार: कृष्ण अत्री

Metro Plus

प्रत्येक विभाग अपने लंबित मामलों की प्रगति की नियमित करें समीक्षा: DC आयुष सिन्हा

Metro Plus