Metro Plus News
फरीदाबादराजनीति

आम आदमी पार्टी के धर्मबीर भड़ाना ने मनाई पूर्व उप-प्रधानमंत्री स्व.बल्लभ भाई पटेल जयंती

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 31 अक्टूबर (नवीन गुप्ता): आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पाली क्रेशर जोन के प्रधान धर्मबीर भड़ाना के नेतृत्व में सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने एसजीएम नगर स्थित पटेल चौक पर भारत के स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व उप-प्रधानमंत्री स्व. बल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के नेता सुनील ग्रोवर, राजूद्दीन, गीता सैनी, अतर सिंह, सुबेदार सत्तार, जे पी कपासिया, रामफल यादव एवं धर्मबीर भड़ाना के सुपौत्र आकर्ष भड़ाना, लाला व बीडी कौशिक ने पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
धर्मबीर भड़ाना ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। भारत की आजादी के बाद वे प्रथम गृह मंत्री और उप-प्रधानमंत्री बने। बारदोली सत्याग्रह का नेतृत्व कर रहे पटेल को सत्याग्रह की सफलता पर वहाँ की महिलाओं ने सरदार की उपाधि प्रदान की। आजादी के बाद विभिन्न रियासतों में बिखरे भारत के भू-राजनीतिक एकीकरण में केंद्रीय भूमिका निभाने के लिए पटेल को भारत का बिस्मार्क और लौह पुरूष भी कहा जाता है। भड़ाना ने बताया कि गृह मंत्री के रूप में बल्लभ भाई पटेल की पहली प्राथमिकता देसी रियासतों (राज्यों) को भारत में मिलाना था। इसको उन्होने बिना कोई खून बहाये सम्पादित कर दिखाया। केवल हैदराबाद के आपरेशन पोलो के लिये उनको सेना भेजनी पडी। भारत के एकीकरण में उनके महान योगदान के लिये ही उन्हे भारत का लौह पुरूष के रूप में जाना जाता है। स्व. श्री पटले कहा करते थे, मैंने कला या विज्ञान के विशाल गगन में ऊंची उड़ानें नहीं भरीं। मेरा विकास कच्ची झोपडिय़ों में गरीब किसान के खेतों की भूमि और शहरों के गंदे मकानों में हुआ है। इसलिए उनको गरीबों एवं किसानों का नेता कहा जाता है और सदैव देशहित में काम किया। आप नेता धर्मबीर ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल के अतुल्य योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता और हम सबको उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।

Related posts

Indian National Congress pays tribute to the Iron Lady of India, Indira Gandhi on her birth anniversary today.

Metro Plus

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने जनता दरबार में सुनीं जनसमस्याएं, विभिन्न कार्यक्रमों में भी लिया हिस्सा!

Metro Plus

नरेंद्र मोदी 29 मई को जाएंगे सिंगापुर, इंडोनेशिया, इस साल प्रधानमंत्री की 7वीं विदेशी यात्रा

Metro Plus