Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

एडवांस्ड इंस्टीट्यूट की छात्रा भारती मंगला यूनिवर्सिटी टॉपर रहने पर गोल्ड मेडल से सम्मानित

मैट्रो प्लस
पलवल, 4 नवम्बर (नवीन गुप्ता): पंडित बी.डी. शर्मा यूनिवर्सिटी ऑफ हैल्थ साइंस में यूनिवर्सिटी टॉपर रहने पर एडवांस्ड इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी की छात्रा भारती मंगला को प्रदेश स्तरीय एक समारोह में गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। भारती मंगला को राज्यपाल की गरिमामयी उपस्थिति में यह सम्मान पंडित बी.डी. शर्मा यूनिवर्सिटी ऑफ हैल्थ साइंस रोहतक में चार साल यूनिवर्सिटी टापर्स रहने पर राज्य मंत्री सहकारिता मनीष ग्रोवर द्वारा दिया गया।
गौरतलब रहे कि पंडित बी.डी. शर्मा यूनिवर्सिटी ऑफ हैल्थ साइंस रोहतक द्वारा अपना पहला दीक्षांत समारोह यूनिवर्सिटी सभागार में आयोजित किया गया था। इस दीक्षांत समारोह में हरियाणा के राज्यपाल प्रो०कप्तान सिंह सोलंकी, हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, राज्य मंत्री सहकारिता मनीष ग्रोवर तथा मुख्य सचिव हरियाणा धनपत सिंह गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर मौजूद थे। जबकि यूनिवर्सिटी के वाईस चांसलर प्रो० ओ.पी. कालरा तथा रजिस्ट्रार प्रो० एच.के. अग्रवाल समारोह के आयोजक थे। समारोह में हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने कहा कि हरियाणा में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को सर्वाधित सफलता मिली है। बेटियां पढ़-लिखकर देश का नाम रोशन कर रही हैं। भारती मंगला पूरे चार साल पूरी यूनिवर्सिटी में टॉपर रही है, जो बाकी लड़कियों के लिए एक पे्ररणा है।
इस मौके पर एडवांस्ड इंस्टीटयूट ऑफ फार्मेसी के चेयरमैन विनय गुप्ता ने छात्रा भारती मंगला को सम्मानित किए जाने पर उसे बधाई देते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भारती भविष्य में भी इसी तरह की सफलताएं हासिल करेगी और एडवांस्ड इंस्टीटयूट ऑफ फार्मेसी सहित प्रदेश का नाम रोशन करेगी।Advanced Bharti Mangla

Related posts

रजिस्ट्रार सोसाइटी द्वारा करवाए गए चुनावों में डॉ० राजीव गुंबर बने IMA के प्रधान।

Metro Plus

LIC के इंश्योरेंस और विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये हड़पने वाली गैंग का भंडाफोड़

Metro Plus

उद्योग हित में डीजल जनरेटर सैटों पर लगी रोक को तुरंत समाप्त किया जाए: मल्होत्रा।

Metro Plus