Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

महाराजा अग्रसेन विवाह समिति 19 नवम्बर को कराएगी 55 जोड़ों का सर्वजातीय सामूहिक विवाह

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 10 नवम्बर (नवीन गुप्ता): महाराजा अग्रसेन विवाह समिति के प्रधान ब्रह्मप्रकाश गोयल ने बताया कि शनिवार, 19 नवम्बर को 17वां सर्वजातीय 55 जोड़ों का सामूहिक विवाह बड़ी धूमधाम से किया जाएगा। यह जानकारी ब्रह्मप्रकाश गोयल ने एक प्रेस सम्मेलन में दी।
श्री गोयल ने बताया कि बारात अग्रसेन भवन सेक्टर-19 से 55 दूल्हे घोडिय़ों पर सवार होकर दोपहर 2 बजे चलकर बैण्ड बाजे, भगवानों की सुंदर झांकियों के साथ ओल्ड फरीदाबाद की मार्केट से होती हुई दशहरा मैदान सेक्टर-16ए में पहुंचेगी।
महासचिव संजीव कुशवाहा मौर्य ने सभी धार्मिक, सामाजिक, व्यापार मंडल, औद्योगिक एसोसिएशन, राजनैतिक संगठनों व विभिन्न संस्थाओं से अनुरोध किया कि इस नेक कार्य में तन-मन-धन से बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।
संरक्षक अनिल गुप्ता ने बताया कि शाम 5 बजे दशहरा मैदान में 55 जोड़ों की सामूहिक जयमाला व सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा व अलग-अलग पंडालों में सभी जोड़ों का हिन्दू रीति रिवाज से विवाह कराया जाएगा। सभी कन्याओं को घर की जरूरत का सभी सामान कन्यादान के रूप में दिया जाएगा।
इस प्रेसवार्ता में मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष मनोहर लाल सिंघल, उपप्रधान तेजपाल गर्ग, पी.सी. गुप्ता, प्रचार सचिव पं. मनीष शर्मा, प्रवीन अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

Related posts

लूट की वारदात को देने वाली नौकरानी व उसके प्रेमी को क्राइम ब्रांच ने मात्र 48 घंटों में किया गिरफ्तार।

Metro Plus

MCF का बरसेगा कहर: TIMPY फार्म, BROTHERS दा DHABA आदि होटलों पर होगी तोड़फोड़ व सीलिंग, साईकल ट्रैक भी होगा कब्जामुक्त

Metro Plus

फरीदाबाद में पिछले 50 सालों में जो काम नहीं हुए वह काम भाजपा सरकार के आने पर हुए: कृष्णपाल गुर्जर

Metro Plus