Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबाद

फरीदाबाद मॉडल स्कूल द्वारा बाल दिवस समारोह का आयोजन

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 10 नवम्बर (नवीन गुप्ता): सैक्टर-31 स्थित फरीदाबाद मॉडल स्कूल में बाल दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। बाल दिवस के उपलक्ष्य में विशेष सभा का आयोजन किया गया जिसमें भारत के प्रथम प्रधानमंत्री चाचा नेहरू के विचारों को अभिनय द्वारा दर्शाया गया। इस अवसर पर बच्चों के लिए विशेष खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें म्यूजिकल चेयर, लेमन रेस, और रिले रेस शामिल थे। इस अवसर पर छात्रों को उनके विभिन्न गतिविधियों के लिए पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिया गया।
प्रधानाचार्या शशि बाला ने बताया फरीदाबाद मॉडल स्कूल में हम छात्रों के बहुमुखी विकास को सर्वोपरि रखते हैं। इसी उद्देश्य से बालपन से ही उनमें उश्रर दायित्व उठाना व अच्छे नागरिक बनने के मूलमंत्र दिए जाते हैं। सभी विजेताओं को बधाई दी गई तथा छात्रों का उत्साहवर्धन किया गया। उन्होंने छात्रों के जीवन में अच्छे कार्य करने व खुद में नेतृत्व के गुणों का विकास करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।FMS

Related posts

सर्विस प्रोजेक्टों पर काम करने के लिए सभी लायंस मेम्बर्स को साथ लेकर चलेंगे: प्रदीप सिंघल

Metro Plus

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से एच.आई.वी.एडस और ड्रग्स जागरुकता रैली निकाली

Metro Plus

आलोक मित्तल ने थैलेसीमियाग्रस्त बच्चों के साथ डांस कर उनके चेहरे पर खुशी लाने का काम किया।

Metro Plus