Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

देश ही नहीं अपितु विश्व में प्रचलित है टैटू कला: राजेश नागर

भाजपा नेता ने किया तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय टैटू सम्मेलन का शुभारंभ
मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 11 नवम्बर (नवीन गुप्ता): तिगांव विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश नागर ने कहा कि टैटू एक कला है और वर्तमान में भारत ही नहीं अपितु समूचे विश्व में यह प्रचलित है। खासकर युवा वर्ग इस कला की ओर अधिक आकर्षित हो रहा है। श्री नागर ने सैक्टर-12 में चौथे अन्तराष्ट्रीय टेटू सम्मेलन का शुभारंभ करने के उपरांत उपस्थितजनों को संबोधित कर रहे थे। तीन दिवसीय इस सम्मेलन में देश-विदेश से टैटू बनाने के लिए कलाकार आए। अन्तराष्ट्रीय टैटू सम्मेलन का आयोजन लाइन आर्ट टैटू संस्था द्वारा किया गया जिसका उद्वेश्य भारतीय नागरिकों को भी ऐसी कलाओं में निपुण करना और देश-विदेशों में अपनी भी पहचान बनाना है।
राजेश नागर ने कहा कि सम्मेलन में देश-विदेशों से आए कलाकारों की कला सराहनीय है और कहा कि भारतीय लोगों को भी इस तरह की कलाओं को सीखना चाहिए। इस तरह की कलाओं से लोग अपने क्षेत्र में ही नही अपितु देश-विदेश में भी अपना नाम रोशन कर सकता है क्योंकि यह कला अभी केवल विदेशों में प्रचलित है। अपने देश के लोगों में अभी इस तरह की कलाओं के प्रति रूचि कम देखने को मिलती है। इस अवसर पर आयोजकों ने भाजपा नेता राजेश नागर का कार्यक्रम में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए आलोक सोनी ने बताया कि टैटू एगजीवेशन के लिए हमारे यहां फ्रांस, कनाडा, इटली, स्पेन, श्रीलंका, तजाकिस्तान व भारतीय कलाकार भी आये हैं। यहां एक हजार रूपये से लेकर एक लाख तक की कीमत के टैटू बनाये जायेंगे। एगजीवेशन का मुख्य उद्वेश्य भारतीय लोगों में भी विदेशी कलाओं को सीखने के लिए प्रेरित करना है।

Related posts

फरीदाबाद क्षेत्र को सही मायनों मेें स्मार्ट विधानसभा बनाने में कोई कसर नहीं छोडूंगा: लखन सिंगला

Metro Plus

सरकार के ब्रांड अम्बेसडर रहे Bollywood Star धर्मेंद्र को सरकार का झटका, जानिए कैसे?

Metro Plus

जोवल ने किया मण्डियों में धान खरीद का निरीक्षण

Metro Plus