Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

पंचायती चुनावों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के चलते पुलिस फोर्स ने निकाला फ्लैग मार्च।

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।

फरीदाबाद, 19 नवंबर: पंचायत, ब्लॉक और जिला पार्षद चुनाव को शांतिपूर्ण करने के लिए फरीदाबाद पुलिस लगातार लोगों को जागरुक कर रही है। इसी क्रम में आज DCP NIT नरेन्द्र कादयान के नेतृत्व में ACP NIT, ACP मुजेसर, जॉन के सभी थाना प्रबंधक और चौकी इंचार्ज के साथ पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर आमजन को चुनाव को शांचिपूर्ण करने के लिए जागरूक किया।

पुलिस प्रवक्ता ने सूबे सिंह ने बताया कि DCP NIT के नेतृत्व में निकाले गए फ्लैग मार्च में भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। फ्लैग मार्च NIT के एरिया थाना सेक्टर-58 के गांव कैली से शुरु किया गया जो शाहपुर खुर्द, प्याला, सीकरी, मोहला, नगला, जोगियान, भनकपुर, कबुलपुर, सिकरोना, लदिफपुर, फिरोजपुर कलां, जखुपुर, सिरोही, खोरी, धौज, सिलाकडी, मोताबाद, गोठला पाखड से होते हुए पाली तक पहुंचा।

पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों को जागरूक करते हुए कहा कि इस चुनाव में आप अपने मत का उपयोग करके गांव के प्रधान को चुनते हैं जो आपके गांव और समाज के लिए काम करके उसे आगे लेकर जाता है। यह चुनाव पूरे गांव की समृद्धि के लिए आयोजित किए जाते हैं जिसमें प्रत्येक गांव में एक सरपंच चुनकर आगे भेजा जाता है जो पूरे गांव की बात रखता है। यह चुनाव भाईचारे का चुनाव होता है लेकिन कुछ असामाजिक तत्व इस दौरान अशांति फैलाने की कोशिश करते हैं।

गांव के मौजिज व्यक्तियों को समझाया गया कि जिन व्यक्तियों की समाज में अच्छा प्रभाव है वह शांति स्थापित करने के लिए अपना प्रयास करना सुनिश्चित करें क्योंकि उनका समाज में एक रुतबा होता है और हर व्यक्ति उनकी बात मानता है इसलिए वह समाज को एक अच्छी दिशा में लेकर जाएं।

इसके साथ ही पुलिस अधिकारियों ने शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों को चेतावनी भी दी कि यदि कोई चुनाव के दौरान उपद्रव करता पाया गया तो उसके खिलाफ कानून के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसलिए सभी से अनुरोध है कि चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखें और पुलिस के कार्य में सहयोग करें।

Related posts

अग्रवाल समिति के होली मिलन समारोह में जमकर नाचे रसिया।

Metro Plus

अब पार्षद भी नहीं बन सकेंगे हरियाणा के अनपढ़

Metro Plus

KUNDAN GREEN VALLEY स्कूल के छात्रों ने वू-शू प्रतियोगिता में लहराया परचम

Metro Plus