Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

विपुल गोयल ने गौपाष्टमी एवं गौ पूजन समारोह में की शिरकत

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 12 नवम्बर (जस्प्रीत कौर): ग्रेटर फरीदाबाद, गांव मवई में गौ रक्षा सदन द्वारा 8वां गोपाष्टमी एवं गौ पूजन समारोह बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हरियाणा सरकार में उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने शिरकत की।
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने गौपाष्टमी पर्व के मौके पर गौ पूजा की। विपुल गोयल ने कहा कि गऊ न सिर्फ दूध के लिए बल्कि भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए भी बेहद उपयोगी जीव है। शास्त्रों में गऊ को मां एवं पृथ्वी का पर्याय माना गया है। हमें गौओं का संरक्षण करना चाहिए। उन्होंने कहा जो व्यक्ति गौ माता की सेवा पूजा करता है। उस पर आने वाली सभी प्रकार की विपदाओं को गौ माता हर लेती है। उन्होनें कहा माननीय मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा गौवंश सरंक्षण-गौ संवर्धन अधिनियम कानून की शुरूआत की है। इससे गौ तस्करी करने वालों और मारने वालों को सख्त सजा मिलेगी। इस मौके पर विपुल गोयल ने गऊमाता की रक्षा करने की अपील की। विपुल गोयल ने गांव मवई स्थित गौशाला को 11 लाख रूपए देने की घोषणा की।
इस मौके पर फरीदाबाद मार्केट कमेटी के चेयरमैन पंडित मुकेश शास्त्री, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रवेश मेहता, आर एस गांधी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी (जीते), पवन खन्ना, इब्राहिम खान, सोम मल्होत्रा, नरेश नंबरदार, बाल किशन चौहान, उदय कौशिक, आर के चिलाना, प्रमोद गुप्ता, संत गोपाल, डॉ० आलोक दीप व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौके पर मौजूद थे।

IMG_7771IMG_7793IMG_7767

Related posts

FMS के छात्रोंं ने किया परफेक्ट ब्रैड फैक्ट्री का दौरा

Metro Plus

विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों ने मनाया World Smile day

Metro Plus

भ्रष्टाचार के चलते विवादों में घिरे DIC ऑफिस के IS Yadav का ट्रांसफर चर्चाओं में!

Metro Plus