Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

ग्रेंड कोलम्बस इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने लिया किड्जेनिया की विशेष ऐक्टिविटी में हिस्सा

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 19 नवम्बर (नवीन गुप्ता): ग्रेंड कोलम्बस इंटरनेशनल स्कूल के चौथी कक्षा के छात्र किड्जेनिया गए जहां उन्होंने उत्साहपूर्वक कई विशेष ऐक्टिविटी में भाग लिया। किड्जेनिया में बच्चों के लिए 90 से भी अधिक ऐसी ऐक्टिविटी डिजाइन की गई हैं जो बच्चों के आत्मबल और आत्मविश्वास को बढ़ाती हैं। सभी एक्टिविटी बच्चों को समाज में आत्मनिर्भर, टीमवर्क तथा पैसों के मूल्य का ज्ञान देती है। किड्जेनिया में बच्चों ने अनेक प्रकार की ऐक्टिविटी जैसे लाईसेंस बनाना, हवाई जहाज चलाना, गैस स्टेशन में जाना, एटीएम कार्ड बनवाना, हॉस्पीटल व फायर स्टेशन में जाना अथवा अन्य प्रकार की ऐक्टिविटीयों में भाग लेकर अपने ज्ञान को बढ़ाया। छात्रों ने वहां हर कार्य को अपने हाथ से करना सीखा। जिससे उनके ज्ञान में बढ़ोतरी हुई।

Grand.C Pic 2Grand.C Pic 4Grand.C Pic 3

 

 

 

Related posts

यशपाल यादव की अपील, प्लाज्मा देकर दूसरे लोगों के जीवन रक्षक बनें।

Metro Plus

रेस्टोरेंट व बार के साथ और किस-किस को मिली छूट? देखे?

Metro Plus

सरकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य: अनीता शर्मा

Metro Plus