Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

FMS में बाल दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया

छोटे-छोटे बच्चों ने चाचा नहेरू का जन्म दिन नाच-गा कर मनाया
मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 14 नवंबर: सैक्टर-31 स्थित फरीदाबाद मॉडल स्कूल में बाल दिवस के मौके पर समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों द्वारा एक विशेष सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें शिक्षकों नें अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया और छात्रों को जीवन में सच्चाई व आर्दशों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस मौके पर बाल दिवस के उपलक्ष्य में एफ.एम.एस के किड्स वल्र्ड में भी एक विशेष सभा का आयोजन किया गया, जिसमें छोटे-छोटे बच्चों ने चाचा नहेरू का जन्म दिन नाच-गा कर मनाया। किड्स वल्र्ड के छात्रों को उनके विभिन्न गतिविधियों के लिए पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिए गए।
इस अवसर पर स्कूल के डॉयरेक्टर उमंग मलिक ने बताया कि फरीदाबाद मॉडल स्कूल में हम छात्रों के बहुमुखी विकास को सर्वोपरि रखते हैं। इसी उद्वेश्य से बालपन से ही उनमें उश्ररदायित्व उठाना व अच्छे नागरिक बनने के मुलमंत्र दिए जाते हैं। सभी विजेताओं को बधाई दी गई तथा सभी छात्रों का उत्साह वर्धन किया गया। उन्होंने छात्रों के जीवन में अच्छे कार्य करने व खुद में नेत्त्व के गुणों का विकास करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

Related posts

महारानी वैष्णोदेवी मंदिर से भगवान गणपति को दी गई भावभीनी विदाई

Metro Plus

बेटे अंकित अमर की याद में उसका जन्मदिवस देखो अनिता प्रेम अमर परिवार ने Inner Wheel क्लब के बैनर तले कैसे मनाया?

Metro Plus

वस्त्र व्यापार मंडल ने धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह

Metro Plus