Metro Plus News
फरीदाबादरोटरीहरियाणा

रोटरी क्लब संस्कार द्वारा प्रोवासी बंगाली संस्था के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 6 दिसम्बर (नवीन गुप्ता): रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद संस्कार द्वारा सैक्टर-3 स्थित अग्रवाल पब्लिक स्कूल में स्थानीय प्रोवासी बंगाली संस्था सैक्टर-3 के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान एवं वर्तमान राज्यसभा सांसद प्रसून बैनर्जी उपस्थित थे तथा विधायक मूलचंद शर्मा ने बतौर अतिथि कार्यक्रम में शिरकत की। क्लब के प्रधान संदीप सिंघल ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। प्रोवासी संस्था के सयोंन सरकार ने भी पुष्प गुच्छ द्वारा सम्मानित अतिथि का स्वागत किया।
श्री बैनर्जी ने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा रक्तदान महादान है और उन्होंने प्रशासन से भी कहा कि 20 बार से अधिक रक्तदान करने वालों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाना चाहिए। उन्होंने रोटरी के कार्यक्रमों की भी भूरि-भूरि प्रशंसा की व सभी सदस्यों को बधाई दी। इस शिविर में 70 यूनिट एकत्र किए गए। प्रोवासी संस्था से संदीप बनर्जी, तन्मय दास, शेखर सरकार, देव व पूर्णेन्दु तथा भावतोष लोढ़ ने शिविर को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग दिया।
शिविर के आयोजन में डॉ० एससी अग्रवाल, सीएमओ एस्कॉट्र्स लिमिटेड की मुख्य भूमिका रही। क्लब प्रधान संदीप सिंघल ने मुख्य अतिथि से प्रार्थना भी की कि वो ऐसे आयोजनों में पधार कर हमारा हौसला बढ़ाते रहें।
इस अवसर पर मुख्य रूप से क्लब सदस्य बीएस जैन, राजेश अग्रवाल, सुनील गुप्ता, लोव विज, धर्म बरेजा, राजकुमार जिंदल व कविता सिंघल, मधु अग्रवाल, बीएस जैन, कोमल बरेजा आदि ने भी रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।Rotary Club Pic 4Rotary Club Pic 3

Related posts

भारत विकास परिषद् द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

Metro Plus

गुर्जर समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है: कृष्णपाल गुर्जर

Metro Plus

Governor, Prof Kaptan Singh Solanki distributing sewing machines to women’s at Nari Jagriti Sammelan

Metro Plus