Metro Plus News
उद्योग जगतफरीदाबादराजनीतिहरियाणा

IMT में आ सकती है मैट्रो, मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन!

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 10 अगस्त:
यदि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने फरीदाबाद IMT इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रधान वीरभान शर्मा की बात मान ली तो आईएमटी में भी मैट्रो का आगमन हो सकता है। इस आशय की मांग एसोसिएशन के प्रधान वीरभान शर्मा ने मुख्यमंत्री के समक्ष उनके फरीदाबाद दौरे के समय रखी थी जिस पर मुख्यमंत्री ने विचार करने का आश्वासन उन्हें दिया।
यही पहीं आईएमटी में इन्फ्रास्ट्रक्चर (सड़क, सीवरेज एवं ड्रेनेज) सुधार के लिए एचएसआईआईडीसी को बहुत जल्द बजट मंजूर करके निर्देश दे दिए जायेंगे ताकि उपरोक्त काम जल्द से जल्द हो जाए। ये आश्वासन मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने उनसे मिले फरीदाबाद IMT इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रधान वीरभान शर्मा को दिया। साथ ही मुख्यमंत्री ने अपने राजनीतिक सचिव अजय गौड़ को भी चंडीगढ़ से एचएसआईडीसीसी के सीनियर अधिकारियों को IMT का जल्द दौरा करने का निर्देश देने को भी कहा। मुख्यमंत्री से मिलने वालों में फरीदाबाद IMT इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के महासचिव चन्द्रशेखर गोयल और उप-प्रधान कृष्ण कौशिक भी शामिल थे।
इस अवसर पर फरीदाबाद IMT इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रधान वीरभान शर्मा ने मुख्यमंत्री से IMT को बल्लबगढ़ मेट्रो से जोडऩे तथा शहर को कोई मदर यूनिट देने की मांग भी रखी जिस पर मुख्यमंत्री ने उनकी इस मांग पर भी विचार करने का आश्वासन दिया।
इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, विधायक एवं एचएसडब्ल्यूसी के चेयरमैन नयनपाल रावत, तिगांव विधायक राजेश नागर, बडखल विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा, मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव अजय गौड़ एवं शहर के कई सीनियर अधिकारी भी उपस्थित थे।

Related posts

MRIU में कम्युनिकेश के दिग्गजों ने जर्नलिज्म के स्टूडेंट्स के साथ मनाया नेशनल पीआर डे

Metro Plus

फरीदाबाद और हरियाणा के बच्चों के लिए जमीनी स्तर पर ट्रेनिंग मुहैया कराई जाएगी: परवीन चौधरी

Metro Plus

महिला मोर्चा की जिला अध्यक्षा अनिता शर्मा का जगह-जगह किया जा रहा है भव्य स्वागत

Metro Plus