Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादराष्ट्रीयहरियाणा

फौगाट स्कूल के अभिषेक ने नेशनल बॉक्सिंग में जीता रजत पदक

मैट्रो प्लस
सोनीपत/फरीदाबाद, 9 दिसम्बर (नवीन गुप्ता): सोनीपत बॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा ऑल इंडिया लेवल फस्र्ट सोनीपत ओपन बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2016-17 का आयोजन किया गया। दो से चार दिसंबर तक हुई यह चैंपियनशिप लक्ष्य इंटरनेशनल स्कूल गन्नौर रोड़ हरसोली में आयोजित की गई थी जिसमें जिसमें देशभर के हजारों खिलाडिय़ों ने भाग लिया खास तौर से तेलंगाना, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली आदि राज्यों के प्रतिभागियों ने शामिल थे। इस बॉक्सिंग चैंपियनशिप में हरियाणा प्रदेश की तरफ से खेलते हुए 57-60 किलोग्राम वजन वर्ग में फौगाट स्कूल के बॉक्सर छात्र अभिषेक महलावत ने पहले राउंड में रोहतक और दूसरे राउंड में गन्नौर को पटखनी दी तथा अंतिम राउंड में सोनीपत के खिलाड़ी से दो अंक से पिछड़कर रजत पदक पाकर ही संतोष करना पड़ा।
खिलाड़ी अभिषेक महलावत की जीत पर फौगाट स्कूल के निदेशक सतीश फौगाट ने उनके कोच कन्हैया साहू को बधाई दी तथा स्कूल में आयोजित सादे सम्मान समारोह में बोलते हुए सतीश फौगाट ने कहा कि उनकी संस्था बच्चों के सर्वांगीण विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। हरियाणा प्रदेश की खेल नीति सम्पूर्ण भारत वर्ष में सबसे अच्छी है और इस प्रदेश में खिलाडिय़ों की खेल प्रोत्साहन राशि सबसे अधिक है। खेल हमारे जीवन को अनुशासित करने के साथ-साथ देश-भक्ति का जज्बा पैदा करने में बहुत कारगर साबित होते हैं।
इस मौके पर स्कूल स्टाफ दीपचंद, गोविन्द, प्रधानाचार्या निकेता सिंह, चेयरमैन रणवीर सिंह, कुनाल राजपूत, विक्की भारद्वाज, प्रिंस कुमार, मोनू बेनीवाल, सुशीला रावत, उषा सिंह, पूनम श्रीवास्तव, हेमलता सैनी आदि उपस्थित थे। ज्ञात रहे इस प्रतियोगिता का शुभारम्भ 2 दिसंबर को राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रशिक्षक सरदार गुरबक्श सिंह सिंधु तथा राष्ट्रीय मुक्केबाज दिलबाग सिंह ने किया था।Foggat School Pic 1

Related posts

भारतीय संस्कृति में सरस्वती पूजा का अपना एक अलग महत्व है: विकास चौधरी

Metro Plus

दबंग नेता स्व. कुंदन लाल भाटिया की पुण्यतिथि पर विशेष

Metro Plus

प्राकृतिक साधनों से छेड़छाड़ व पर्यावरण विरूद्व कार्य नहीं होने चाहिए: मल्होत्रा

Metro Plus