Metro Plus News
फरीदाबादरोटरीहरियाणा

कैंसर जागरूकता के लिए रोटरी क्लब ने लगाया मैमोग्राफी कैम्प, 29 महिला पुलिसकर्मियों की हुई मैमोग्राफी व स्क्रीनिंग

मैट्रो प्लस से ऋचा गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 01 अक्टूबर। स्तन कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी विश्व में समस्या का विषय बनी हुई है। बढ़ती उम्र की महिलाओं में इसका प्रतिशत आज तेजी से बढ़ रहा है। इसी के चलते महिलाओं को इस जानलेवा बीमारी से बचाव के लिए रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाऊन द्वारा आज एक नि:शुल्क गाइनी चैक-अप व मैमोग्राफी (स्तन कैंसर टेस्ट) कैम्प लगाया गया। फरीदाबाद की पुलिस लाईन में लगाए गए इस गाइनी चैक-अप व मैमोग्राफी कैम्प में मेडिचेक हॉस्पिटल की डॉ.राखी आदि लेडिज डॉक्टरों की टीम ने फरीदाबाद की महिला पुलिसकर्मियों तथा उनकी महिला परिजनों का चैक-अप कर उनकी मैमोग्राफी की।
इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त (सैंट्रल) भूपेन्द्र सिंह ने मुख्य अतिथि के तौर पर कैंप में शिरकत करते हुए इस शिविर को पुलिस लाईन में लगाने के लिए रोटरी क्लब के पदाधिकारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि रोटरी द्वारा महिलाओं की इस प्रकार की चिकित्सा से संबंधित कैंप का आयोजन करना अत्यंत सराहनीय कार्य है। इसके फलस्वरूप महिलाओं को अपना चैक-अप कराने के अलावा इस संबंध में जागरूकता भी हासिल होती है। वहीं महिला थाना बल्लभगढ़ की प्रभारी इंस्पेक्टर सविता रानी ने पूरे समय कैंप में रहकर कैंप में अपना चैक-अप कराने आई महिला पुलिसकर्मियों की हौंसलाअफजार्इं की तथा उन्हें स्तन कैंसर से संबंधित रोगों के बारे मेंं अवगत कराया। प्रात: 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगाए गए इस कैंप में 29 महिलाओं की मैमोग्राफी व स्क्रीनिंग की गई। चैक-अप कराने आई महिलाओं में युवा महिला पुलिसकर्मियों की तादाद ज्यादा थी जिनकी कम उम्र होने के कारण उनकी मैमोग्राफी (स्तन कैंसर टेस्ट) करने की बजाए उन्हें स्तन कैंसर के लक्षण तथा उससे बचाव के उपाय बता दिए गए।
रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाऊन के प्रधान रो. नवीन गुप्ता, ऋचा गुप्ता, कोषाध्यक्ष महेन्द्र बब्बर, सतीश फौगाट, निकिता फौगाट, सुभाष जैन, डॉ०सुभाष श्योराण, नरेन्द्र परमार, संजय गोयल, दिनेश गुप्ता आदि विशेष तौर पर कैंप में मौजूद थे। मैमोग्राफी के लिए विशेष तौर पर रोटरी क्लब गुडग़ांव से आई मैमोग्राफी की एंबुलैंस वोल्वो बस लोगों के आकर्षण का केन्द्र बनी हुई थी। कैंप की खास बात यह रही कि ज्यादातर महिला पुलिसकर्मियों को मैमोग्राफी का मतलब ही नहीं पता था जिसके चलते महिला थाना बल्लभगढ़ की प्रभारी इंस्पेक्टर सविता रानी तथा रोटरी क्लब की ऋचा गुप्ता ने उन्हें मैमोग्राफी (स्तन कैंसर टेस्ट) के बारे में बताया जिसके बाद पुलिस लाईन की महिलाओं ने अपनी-अपनी मैमोग्राफी कराई।

 

 

Related posts

भजन संध्या में दलेर मेहंदी ने भजनों से बांधा समां

Metro Plus

राजस्थान एसोसिएशन का नि:शुल्क चिकित्सा शिविर 15 को

Metro Plus

Indian National Congress pays tribute to the Iron Lady of India, Indira Gandhi on her birth anniversary today.

Metro Plus