Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत यातायात पुलिस ने ट्रक ड्राईवरों के लिए चलाया नेत्र चैकअप अभियान

मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 15 जनवरी: पुलिस आयुक्त डॉ० हनीफ कुरेशी के दिशा-निर्देश पर व डी.सी.पी ट्रैफिक विरेंद्र विज के नेत्रत्व में ट्रैफिक पुलिस फरीदाबाद ने वाहन चालकों के लिए नेत्र जांच कैंप लगाया।
इस अवसर पर रविंद्र कुंडू ने बताया कि बी.के. अस्पताल के डॉक्टरों की टीम के सहयोग से यह अभियान चालकों के नेत्र चैक करने के लिए चलाया गया है। इस अभियान के तहत कैंप में 70 ड्राईवरों  के नेत्र चैक किए गए जिनके आंखे कमजोर हैं। उनको रोटरी क्लब फरीदाबाद की तरफ से नजर के चश्में बाटें जाएगें।
उन्होंने बताया कि आज यह अभियान ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रक ड्रावरों के लिए चलाया गया था और कल को ऑटो चालको के लिए चलाया जाएगा और जिस भी ड्राईवर की नजर कमजोर पाई जाती है तो उसको ड्राईविंग से संबंधित दिशा-निर्देश देकर मुफ्त चश्में दिए जाएंगें।

Related posts

कृष्णपाल गुर्जर ने पलवल-अलीगढ़ ईएमयू को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

Metro Plus

हड़ताल समाप्त कर शहर की सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करें कर्मचारी : मोहम्मद साइन

Metro Plus

DLF ‘Make in India’ Awards

Metro Plus