Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

बीके पब्लिक हाई स्कूल में मनाया गया गीता जयंती महोत्सव

छात्र गीता में दी शिक्षाओं को अपने जीवन में उतारे: भूपेन्द्र श्योराण
मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 10 दिसम्बर (नवीन गुप्ता): बीके पब्लिक हाई स्कूल नंगला रोड़ में गीता जयंती महोत्सव मनाया गया जिसमें सभी बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। छात्रों ने गीता में दिए श्लोकों और शिक्षाओं का बड़ी सुन्दरता से वर्णन किया। सभी छात्रों ने गीता में दिए उपदेशों और उनके गुण रहस्यों को सभी के समक्ष प्रस्तुत किया।
छात्रों ने बताया कि हरियाणा के कुरूक्षेत्र नामक स्थान पर गीता ग्रंथ का विमोचन हुआ तो यह जानकर सभी छात्रों को गर्व हुआ। उन्होंने यह भी बताया कि श्रीकृष्ण ने अर्जुन से पहले सूर्य भगवान को गीता का सार सुनाया था। छात्रों ने 5000 साल पहले गीता में दिए उपदेशों का आज के जीवन में भी बहुत महत्व बताया। उन्होंने कर्म, फल, भविष्य और अतीत सभी की परिभाषा दी। उन्होंने बताया कि किस तरह अच्छे कर्म का फल अच्छा और बुरे कर्म का फल हमेशा ही बुरा होता है। छात्रों द्वारा की गई प्रस्तुती प्रशंसनीय रही।
बीके हाई स्कूल के प्रबन्धक भूपेन्द्र श्योराण ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि गीता में दी शिक्षाओं को अपने जीवन में उतारे। सरल और कर्मशील बने। इन्हीं उपदेशों से शिक्षा लेकर ही वे अपने जीवन के सही लक्ष्य को पहचानेंगे और उसे प्राप्त करने में कर्मरत रहेंगे। उन्होंने बच्चों को गीता पढऩे के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया इसी तरह की सांस्कृतिक गतिविधियों द्वारा ही हम अपनी संस्कृति से जुड़े रहेंगे और आने वाली पीढिय़ों के लिए एक आदर्श प्रस्तुत कर पायेंगे।
अत: गीता पढऩे के इच्छुक छात्रों को स्कूल की तरफ से श्रीमद्भगवद् गीता भेंट स्वरूप दी। इस प्रकार छात्रों में शिक्षा के साथ संस्कारों का भी उद्गम हुआ। स्कूल का यही लक्ष्य हैं कि संस्कार और शिक्षा दोंनो ही जीवन में समन्वित रहें।
B.K School Pic 2B.K School Pic 1B.K School Pic 4

Related posts

वैष्णोदेवी मंदिर में भगवान शिव व मां पार्वती की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई

Metro Plus

लायंस लाडली लाडो रैली का सफल आयोजन जिसमें 1000 लड़कियों ने बढ़-चढ़ कर लिया भाग

Metro Plus

ग्रेंड कोलम्बस में आयोजित की गई ज्ञानवर्धक कार्यशाला

Metro Plus