Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादराजनीति

शिक्षा एक ब्लैंक चैक है जिसे आप देश-विदेश के किसी भी कोने में भुना सकते है: आरके चिलाना

शक्तिपीठ पब्लिक स्कूल में मनाया गया खेलकूद दिवस
मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 10 दिसम्बर (नवीन गुप्ता): शिक्षा व खेल प्रत्येक व्यक्ति के लिए जरूरी है इसीलिए इन दोनों का प्रशिक्षण लेने में पूरी ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दे। यह उद्गार लायन आरके चिलाना ने संजय गांधी मैमोरियल नगर स्थित शक्तिपीठ पब्लिक स्कूल में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर कहे। श्री चिलाना ने कहा कि खेलों से जहां मानसिक एवं स्वास्थ्य दोनों स्वस्थ रहते है वहीं शिक्षा से आप आगे बढ़ सकते है क्योंकि शिक्षा एक ब्लैंक चैक है जिसे आप देश-विदेश के किसी भी कोने में भुना सकते है। उन्होंने बच्चों से अपील की कि वह शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद दोनों में ध्यान दे।
उन्होंने कहा कि खेलकूद प्रगति का घातक है। जो राष्ट्र जितना खेलकूद में आगे है वह प्रगति में भी आगे है। इसी प्रकार जो विद्यार्थी खेलकूद में अग्रणी है वह पढ़ाई में भी अग्रणी होगा। इस कार्यक्रम में बच्चों ने रंगा-रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर खिलाडिय़ो का उत्साहवर्धन करने के लिए विद्यालय के प्रबंधक सत्यभूषण आर्य एडवोकेट, प्रिंसिपल ज्योति आर्या, लॉयन आर पी हंस, सुरेश गुलाटी, सत्यपाल शास्त्री, मुकेश शास्त्री, नटवर लाल मिश्रा आदि मौजूद थे।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री चिलाना ने विद्यार्थियों को सफलता का मंत्र देते हुए कहा कि जो ईमानदार है, सच्चा है और मेहनती है वह सफलता के सर्वोच्च शिखर को छू लेता है।
सत्यभूषण आर्य ने विद्यार्थियों को बताया कि आर के चिलाना एवं उनके परिवार ने अंगदान का संकल्प लेकर समाज के सामने स्वयं को एक उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया है। विद्यार्थियों ने कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, बाधा दौड़, रस्सा कसी आदि खेलों का प्रदर्शन किया। जिसमें विजेताओ को श्री चिलाना ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।R.K Chilana Pic 2

Related posts

विद्यासागर इंटरनेशनल ने मनाई फूलों की होली

Metro Plus

निगम अधिकारियों ने पार्षदों के साथ मानसून के पहले निगम द्वारा नालों की सफाई से संबंधित जानकारी की सांझा।

Metro Plus

कोरोना संक्रमण में तेजी से गिरावट आएगी: यशपाल यादव

Metro Plus