Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

वासदेव अरोड़ा ने धूम-धाम से भरा अपना नामांकन

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 24 दिसम्बर (नवीन गुप्ता): नगर निगम वार्ड नंबर-33 के उम्मीदवार वासदेव अरोड़ा ने आज धूम-धाम के साथ अपना नामांकन वार्ड नंबर- 33 के लिये भरा। हजारों की संख्या में उनके समर्थक ढ़ोल-नगाड़ों के साथ नाचते गाते हुए नामांकन भरने उनके साथ थे। हर किसी की जुबान पर एक ही नाम था कि वासदेव अरोड़ा जैसे ईमानदार व संघर्षशील समाज सेवी को ही अपना वोट देगें। वासदेव अरोड़ा को मिल रहे भारी समर्थन से विरोधी बुरी तरह घबराये और बौखलाये हुए हैं और वार्ड में गलत-गलत अफवायें फैलाकर वोटरों को गुमराह कर रहे हैं।
आज विधिवत तरीके से सबसे पहले उनके कार्यालय में उनको तिलक लगाया गया और फिर पूजा अर्चना के साथ वह अपने कार्यालय से नामांकन भरने अपने काफिले के साथ निकले। उसके बाद उन्होने सैक्टर-9 में डोर टू डोर प्रचार किया। वासदेव अरोड़ा अपने विरोधियों को बहुत पीछे छोड़ चुके हैं।
आज वार्ड का एक-एक वोटर उनकी जीत निश्चत मानकर चल रहा है। हर कोई अपने वोट का सही इस्तेमाल करने के लिये अपने वोट के असली हकदार वासदेव अरोड़ा को देने का संकल्प ले रहे हैं। आज वार्ड ही नही शहर के हर वोटर में वासदेव अरोड़ा की शराफत और ईमानदारी की चर्चा है। यही वजह है कि हर वार्ड का वोटर वासदेव अरोड़ा जैसे सच्चे उम्मीदवार को अपने वार्ड से लड़ाना चाहता है।
इस मौके पर सुभाष डाबरा जिला मंत्री वीएचपी, जे पी गुप्ता, नवीन गुप्ता, किशन चन्द गांधी, शम्मीन भारती हाजी, रमेश भोलू, अनिल गर्ग, हरीश चन्द्र आजाद, राहुल नागर, वीके उप्पल, गुरदेव सिंह, रमेश वर्मा, नन्दा, हरि मोहन, बीएस तडिय़ाल, यशपाल भल्ला, अवनीश गुप्ता, बोबी शर्मा, हरीश चन्द्र आजाद, अवतार मित्तल आदि ने अपने विचार रखे।Vasdev Arora 2 Pic 2

Related posts

चिलाना के प्रयास ला रहे हैं रंग, जयप्रकाश शर्मा ने रिटारयरमेंट पर की परिवार सहित अंगदान की घोषणा

Metro Plus

मजबूत संगठन से ही ऊंचाईयों पर परचम लहराएगी जजपा: अजय चौटाला

Metro Plus

मंत्री राजेश नागर ने क्यों किया ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट? पढ़े पूरी रिपोर्ट!

Metro Plus