Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल में मनाया गया क्रिसमिस पर्व

मैट्रो प्लस
ग्रेटर फरीदाबाद, 24 दिसम्बर (नवीन गुप्ता): दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-88 के विद्यालय परिसर में क्रिसमस पूर्व एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पूरा विद्यालय क्रिसमस के गीतों के साथ गूँज उठा। क्रिसमस के महत्व को दर्शाते हुए विभिन्न नाटकों और नृत्यों ने समां बांध दिया और ये अहसास दिलाया कि भारत एक धर्म निरपेक्ष देश है जो सभी धर्मों के त्योहारों को समानता का दर्जा देता है। संता क्लाजस ने बच्चों को चाकलेट बांटे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के चेयरमैन टी.एस. दलाल, मुख्य अध्यापिका श्रीमती रश्मि सिंह व विद्यालय प्रबन्धक के प्रयास ने की। विद्यालय के शिक्षकों और छात्रों ने इसके लिए अपना पूरा योगदान देकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

DSC_6125DSC_6089

Related posts

आज से आधार कार्ड से जोड़ी जाएगी वोटर आईडी! जानें क्यों?

Metro Plus

कार्यक्षेत्र में आचार व मूल्यों का होना है जरूरी: एसएन सेतिया

Metro Plus

महारानी वैष्णोदेवी मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर लगाया रक्तदान शिविर

Metro Plus