Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

विरोधियों के सारे निशाने चूके अब तीर कमान वासदेव अरोड़ा के हाथ

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 30 दिसम्बर (नवीन गुप्ता): वार्ड नंबर-33 के उम्मीदवार वासदेव अरोड़ा जिनका चुनाव चिन्ह है तीर कमान जिनका चुनाव प्रचार बहुत तेजी से आगे बड़ रहा है। सैक्टर-9 और 11 में डोर टू डोर चुनाव प्रचार किया। वार्ड के निवासी वासदेव अरोड़ा को एक तरफा समर्थन का आश्वान दे रहे हैं। वासदेव अरोड़ा को चुनाव चिन्ह तीर कमान मिलते ही वार्ड में चर्चा हो रही है कि विरोधियों के सारे निशाने चूके अब तीर कामन वासदेव अरोड़ा के हाथ है।
इस दौरान सैक्टर-4 आर में पूर्व प्रधान हरवीर सिहं की अध्यक्षता में एक बड़ी सभा हुई जिसमें वासदेव अरोड़ा को पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। हरवीर सिहं ने कहा कि वासदेव अरोड़ा ने हमारे सैक्टर में बहुत कार्य करवाए हैं अब उनका कर्ज चुकाने का समय आ गया है। वीके उप्पल ने कहा कि वासदेव अरोड़ा की पहचान एक समाज सेवक के रूप में है और उन्होंने समाज को अपना जीवन समर्पित कर रखा है।
वासदेव अरोड़ा ने कहा कि जो पगड़ी सैक्टर-4 आर के लोगों ने मुझको पहनाई है मैं उसकी लाज रखूगां। उन्होंने कहा कि आप 8 जनवरी को तीर कमान का बटन दबाकर मुझको जिताएं और मैं अपने वार्ड को शहर का सबसे सुन्दर व विकासशील वार्ड बनाऊगां।
इस मौके पर हरवीर सिहं, पंकज चौधरी, कुलदीप कुमार, राज कुमार शर्मा, डॉ० सुधीर, हरीश, संदीप वर्मा, टीएल वर्मा, बलवीर यादव, तिलकराज शर्मा, वी के उप्पल, हरीश चन्द्र आज़ाद, सतीश वधवा, हर्ष सचदेवा, यशपाल भल्ला, बलजिन्द्र सिहं बिटटू आदि उपस्थित थे।

Related posts

विपुल गोयल ने 1 करोड़ 72 लाख की लागत से बनने वाली दो सड़कों का किया शुभारंभ

Metro Plus

SRS के CMD Anil Jindal आदि के खिलाफ धोखाधड़ी का एक और मुकदमा दर्ज

Metro Plus

कौशल विकास में हरियाणा जल्द ही नंबर एक स्थान पर होगा: विपुल गोयल

Metro Plus