Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

राजीव ज्योति यात्रा का फरीदाबाद पहुंचने पर कांग्रेसियों ने किया जोरदार स्वागत

Metro Plus से Naveen Guta की रिपोर्ट
Faridabad News, 19 अगस्त:
कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा निकाली जा रही राजीव ज्योति यात्रा का सोमवार को फरीदाबाद पहुंचने पर कांग्रेसी नेताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। चेयरमैन लेबर सैल एस.एस. प्रकाशम की इस मुहिम की प्रशंसा की।
इस मौके पर कांग्रेस के जिला प्रभारी मोहम्मद बिलाल, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ० राधा नरूला, प्रदेश महासचिव पं० राजेंद्र शर्मा, प्रदेश सचिव सुमित गौड़, बलजीत कौशिक, पूर्व पार्षद प्रवेश मेहता, गौरव चौधरी, राकेश भड़ाना, डॉ० एस.एल. शर्मा, सत्यवीर डागर, मनोज अग्रवाल, धर्मदेव आर्य, गजेंद्र सिंह, अनीशपाल, श्याम लाल शर्मा व राधेश्याम सहित अनेकों कांग्रेसी नेता मौजूद थे।
इस मौके पर कांग्रेसियों ने संयुक्त रूप से कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व० राजीव गांधी ने देशहित में जो योगदान दिया है। उसे कभी भूलाया नहीं जा सकता क्योंकि उनकी सोच सदैव देश को विकसित करने की रही। उन्होंने राजीव ज्योति यात्रा में शामिल सभी कांग्रेसी नेताओं की भी हौंसला अफजाई करते हुए कहा कि जो अथक मेहनत व हिम्मत वह दिखा रहे है। वह पूरे देश के लिए एक मिसाल है। और इनकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी बल्कि आने वाले समय में कांग्रेस फिर से देश की सत्ता में लौटेगी और उसके बाद सही मायनों में देश का विकास किया जाएगा।
गौरतलब है कि कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा निकाली जा रही राजीव ज्योति यात्रा 20 अगस्त को दिल्ली पहुंचेगी। इससे पूर्व यह यात्रा कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, तेलांगाना, ओडिशा, वेस्ट बंगाल, उत्तरप्रदेश, बिहार व हरियाणा में घूम चुकी है।

Related posts

SRS INTERNATIONAL SCHOOL को बेस्ट स्कूल के एफ.ए. पी. नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया

Metro Plus

जिले में आगामी 24 मार्च को 5 जगहों पर होगा मॉक ड्रिल का आयोजन: ADC अपराजिता

Metro Plus

Rotary Club Faridabad Industrial Town ने रक्तदान शिविर में किया 40 यूनिट रक्त एकत्रित

Metro Plus