Metro Plus News
फरीदाबादराजनीति

नरेंद्र मोदी की भारत को डिजिटल बनाने की मुहिम रंग लाने लगी है: राजेश नागर

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 1 जनवरी (महेश गुप्ता): तिगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा प्रत्याशी राजेश नागर ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भारत को डिजिटल बनाने की मुहिम पूरी तरह से रंग लाने लगी है और इस प्रणाली के प्रति अब लोगों का निरंतर रूझान बढऩा हमारे देश के लिए बेहतर संदेश है।
श्री नागर ऊंचा गांव स्थित सैनिक पब्लिक स्कूल में आदित्या एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी द्वारा डिजिटल अवेयरनेंश मिशन-2016 के तहत प्रमाण पत्र वितरण समारोह को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। भाजपा नेता राजेश नागर ने कहा कि देश को आधुनिकता की दौड़ में अव्वल बनाने के लिए हमें डिजिटल प्रवृत्ति अपनानी होगी और केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे डिजिटल अवेयरनेंश मिशन के तहत लोगों को इसके बारे में जागरूक किया जा रहा है।
इस अवसर पर भाजपा नेता राजेश नागर ने डिजिटल अवेयरनेंश मिशन-2016 के तहत छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इससे पूर्व आदित्या एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी के आयोजकों ने भाजपा राजेश नागर को शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

Related posts

इंटरनेट की आधुनिक तकनीक द्वारा मस्ती की पाठशाला का सफल समापन

Metro Plus

प्रोत्साहन चैरिटेबल ट्रस्ट आज मनाएगा तीज उत्सव

Metro Plus

सत्ताधारी विधायकों के लिए नासूर बना एक दो नंबरी ट्रांसपोर्टर, जानिए कैसे?

Metro Plus