Metro Plus News
दिल्लीफरीदाबादराजनीतिहरियाणा

DGP मनोज यादव को एक्सटेंशन मिलने के बाद अब गृहमंत्री विज का क्या रुख रहेगा?

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
चंडीगढ़/नई दिल्ली, 03 मार्च:
केंद्र सरकार द्वारा हरियाणा के DGP मनोज यादव का एक साल का कार्यकाल बढ़ाने के आदेश के साथ ही इस पद को लेकर चल रहा विवाद समाप्त होगा या नहीं, यह भविष्य की गर्भ में है। फिलहाल तो एक्सटेंशन के बाद यह साफ हो गया है कि मनोज यादव ही DGP के पद पर बने रहेंगे। केंद्र सरकार ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिये हैं।
बता दें, हरियाणा के DGP मनोज यादव का दो साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है। वर्तमान में वह एक्सटेंशन पर हैं, लेकिन यह अवधि भी पूरी हो चुकी है। सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के मुताबिक किसी भी प्रदेश में DGP के लिए दो साल तक है। इसी गाइडलाइन को आधार बनाते हुए हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने सरकार को नए नामों का पैनल भेजने के लिए पत्र लिख दिया था क्योंकि DGP मनोज यादव से अनिल विज खफा भी चल रहे थे। लिहाजा वे प्रदेश में नए डीजीपी की नियुक्ति चाहते थे। अनिल विज ने गृह सचिव राजीव अरोड़ा को नए नामों का पैनल भेजने के लिए पत्र भी लिख दिया था। जिसमें PK अग्रबाल और मोहम्मद अकील सहित 7 नाम शामिल थे।
लेकिन अब जब केंद्र सरकार ने उनकी एक्सटेंशन बढ़ा दी है तो अब देखना यह यह कि इस मामले में गृहमंत्री अनिल विज का क्या रुख भविष्य में रहता है।

Related posts

कृष्णपाल गुर्जर की खुल सकती है लाटरी! जानिए कैसे?

Metro Plus

गुरूग्राम में होने वाले स्टुडेंट पुलिस कैडेट कार्यक्रम का आयोजन अब फरवरी 2018 में बढ़ती सर्दी के चलते लिया गया फैसला

Metro Plus

MSME Sector को निरंतर जागरूकता व डेवलपमैंट के प्रति कार्यरत होना जरूरी है

Metro Plus