Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादराजनीति

मॉडर्न पब्लिक स्कूल में मनाया गया सड़क सुरक्षा सप्ताह

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 11 जनवरी (नवीन गुप्ता): परिवहन आयुक्त के आदेशानुसार व उपायुक्त चन्द्रशेखर के दिशा निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा के नोडल अधिकारी डॉ० एमपी सिंह के नेतृत्व में मॉडर्न पब्लिक स्कूल, सैक्टर-37, फरीदाबाद में सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया गया है। जिसमें मुख्य अतिथि बतौर जिला शिक्षा अधिकारी, डॉ० मनोज कौशिक ने कहा कि हम सभी को यातायात सम्बन्धी नियमों की पालना ईमानदारी से करनी चाहिए। क्योंकि हम इन्सान हैं और इन्सान को अपनी सूझ-बूझ का परिचय देते हुए बुद्धि और विवेक से काम लेना चाहिए। अपने अन्दर पैदा होने वाली जानवरी गुणों को खत्म करना चाहिए।
सड़क सुरक्षा के नोडल अधिकारी डॉ० एमपी सिंह ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जब भी आपके पिता आपको विद्यालय छोडऩे के लिए दुपहिया वाहन पर आते हैं तो अपने हाथों से उनको हेलमेट पहनाएं और नीचे से उसकी चटकनी स्वयं बन्द करें और यदि चार पहिया वाहन में आपको विद्यालय छोडऩे के लिए आपके अभिभावक आते हैं तो आपको स्वयं अपने हाथों से सीट बैल्ट लगानी चाहिए। यदि घर में कोई एल्कोहल, ड्रिन्क करके आता है तो उससे बात नहीं करनी चाहिए। डॉ० एमपी सिंह ने कहा कि विद्यार्थी राष्ट्र की धरोहर होते हैं इसलिए राष्ट्र को सशक्त बनाने में इनकी अहम भूमिका होती है इसलिए सभी विद्यार्थियों को सभी नियम व कानूनों की पालना करनी चाहिए।
विद्यालय के चेयरमैन एसएल गुप्ता ने आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए धन्यवाद किया और विश्वास दिलाया कि हमारे विद्यार्थी रोड़ सेफ्टी क्लब का गठन करेंगे और आस-पास के क्षेत्र में आपके संदेश को जन-जन तक पहुंचायेंगे। विद्यालय के निदेशक भास्कर ने अन्त में वोट ऑफ थैंक्स करते हुए सराय के एडिशनल एसएचओ महेन्द्र कुमार व टीआई धर्मबीर का भी धन्यवाद किया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य कादम्बरी व अन्य अध्यापक भी मौजूद थे। विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा सम्बन्धी गायन व नाटक भी प्रस्तुत किया और सैकड़ों विद्यार्थियों ने रंगोली, पैन्टिंग, सलोगन राईटिंग व निबन्ध प्रतियोगिता में भाग लिया। भारत भूषण गोगिया, एचसीएस, सचिव, प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण व परिवहन निरीक्षक द्वारका प्रसाद की तरफ से विजेताओं को सम्मानित भी किया गया।Modern School Pic 1 Modern School Pic 2 Modern School Pic 4

Related posts

Chief Minister, Mr. Manohar Lal paying floral tributes to former Deputy Chief Minister, Haryana Dr. Mangal Sen on his birth anniversary

Metro Plus

लोकतंत्र दिवस पर होगा मुख्यमंत्री का राज्य स्तरीय नागरिक अभिनंदन

Metro Plus

लघु सचिवालय भवन का होगा कायाकल्प, डीसी ने दिए निर्देश

Metro Plus