Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

भारत विकास परिषद संस्कार ने धूमधाम से मनाया लोहड़ी उत्सव

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 14 जनवरी (नवीन गुप्ता): भारत विकास परिषद संस्कार शाखा ने राजस्थान भवन सैक्टर-10 में लोहड़ी व मकर संक्रान्ति के अवसर पर परिवार मिलन समारोह का आयोजन किया। जिसमें शहर के कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में पंजाब के कलाकारों द्वारा भांगड़ा व गिद्दा की प्रस्तुति पर समारोह में आए अतिथि भी खूब थिरके।
इस समारोह केमुख्य अतिथि वार्ड नंबर-33 के पार्षद धनेश अदलखा थे। परम सानिध्य के रूप में वार्ड-11 के पार्षद मनोज नासवा रहे। विशिष्ट अतिथि अरुण बजाज, बिजेंद्र बंसल, वजीर सिंह, एसएचओ सैक्टर-7 विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत विकास परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल ने की। अतिथियों का स्वागत शाखा अध्यक्ष संजीव शर्मा व कोषाध्यक्ष अनुभव माहेश्वरी ने किया और मंच-संचालन शाखा सचिव संदीप मित्तल ने किया।
इस अवसर पर राजकुमार अग्रवाल ने परिषद द्वारा चलाए जा रहे प्रकल्पों की जानकारी दी व सचिव संदीप मित्तल ने बताया कि इस तरह के समारोह का उद्वेश्य समाज में आपसी भाई-चारे को बढ़ाना होता है। कार्यक्रम संयोजक में अमर खान थे। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के एसएन बंसल, अरुण सराफ , दिनेश अग्रवाल, प्रमोद टीबड़ीवाल, अमर बंसल, सुरेंद्र जग्गा, तिलकराज शर्मा, महेंद्र सराफ, प्रदीप टीबड़ीवाल, निलेश मंगल, मनमोहन कोचर, पंकज मित्तल, एडवोकेट मनोज गुप्ता, निधि जैन, मयंक पारिख, डॉ० ललित अग्रवाल, प्रदीप पाडय़ा, रश्मि जैन, नितिन गुप्ता इत्यादि उपस्थित थे ।IMG-20170114-WA000720161219_103142(0)IMG-20170114-WA0009IMG-20170114-WA0008

 

Related posts

निजी स्कूल संचालकों द्वारा नियम 134ए के विरोध में स्कूल बंद करने के निर्णय चोरी और सीना जोरी

Metro Plus

डाकघरों में 25 रूपये में मिल रहा राष्ट्रीय ध्वज, हर घर तिरंगा अभियान में बढ़ाएं भागीदारी: CEO शिखा

Metro Plus

भारत विकास परिषद और रोटरी क्लब ने रक्तदान शिविर में किया 51 यूनिट रक्त एकत्रित।

Metro Plus