Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

सरस्वती शिशु सदन के छात्रों ने सड़क सुरक्षा को लेकर निकाली रैली

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 14 जनवरी (नवीन गुप्ता): तिगांव स्थित सरस्वती शिशु सदन स्कूल के छात्रों ने सड़क सुरक्षा के मद्देनजर तिगांव मार्किट व गांव की गलियों से रैली निकालकर लोगों को सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक किया। विद्यालय चेयरमैन वाई.के.माहेश्वरी ने रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके अलावा विद्यालय के कला अध्यापक सुधीर कौशिक ने सड़क सुरक्षा से संबधित पेंटिंग व रंगोली बनवाई।
गौरतलब है कि प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण द्वारा 9 से 15 जनवरी तक सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसके लिए प्रदेशभर के सरकारी व गैर-सरकारी विद्यालयों के निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र में रैली आदि निकालकर लोगों को सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक करें।

Related posts

वरिष्ठ नागरिकों को उद्योग मंत्री ने दी भव्य सीनियर सिटीजन क्लब की सौगात

Metro Plus

नगर निगम की महिला मेयर द्वारा अपने नाम में पति का नाम शामिल करने पर उठ रहे हैं सवाल!

Metro Plus

Manav Rachna का उद्देश्य लोगों के शिक्षित करने के साथ ही बेहतर समाज का निर्माण करना है: डॉ० प्रशांत भल्ला

Metro Plus