Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

कांग्रेसी नेता एडवोकेट राजेश तेवतिया ने साधा वकीलों से सम्पर्क

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद/पृथला, 2 जुलाई:
पृथला विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी की टिकट के सशक्त दावेदार युवा कांग्रेसी नेता एडवोकेट राजेश तेवतिया अलावलपुर ने आज सेक्टर-12 जिला न्यायालय में वकीलों की सीटों पर जाकर उनसे सम्पर्क कर समर्थन मांगा। वकीलों ने भी संभावित तौर पर अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए अपने साथी एडवोकेट को तन-मन-धन से साथ देने का वायदा किया।
इस अवसर पर राजेश तेवतिया ने कहा कि आज तक यह सब आप सभी के आशीर्वाद और सहयोग से ही संभव हो पाया है कि पिछला विधानसभा चुनाव निर्दलीय लडऩे के बाद आज कांग्रेस पार्टी के प्रबल दावेदार के रूप में मेरी गिनती होती है। राजेश तेवतिया ने बार के सभी सम्मानित अधिवक्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा लूंगा और समाज में एकता व भाईचारे की मिसाल को आगे बढ़ाने का निष्पक्षता और ईमानदारी से काम करूंगा।
इस अवसर पर एडवोकेट राजेश तेवतिया ने कहा कि भाजपा ने जनता पर से अपना विश्वास खो दिया है। भाजपा का करीब साढ़े चार वर्ष का कार्यकाल पूरी तरह से असफल साबित हुआ है। इस दौरान महंगाई व भ्रष्टाचार जहां अपने चरम पर पहुंचा वहीं लोगों को बिजली, पानी व सड़कों जैसी बुनियादी सुविधाओं की मार झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के चार साल के कुशासन में लोगों को अच्छे दिनों का सपना दिखाकर खूब लूटा गया है। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है एवं महंगाई के चलते लोगों का जीना हराम हो गया है। सरकार की घोषणाएं केवल हवाई फायर से जुड़ी हैं।
कांग्रेसी नेता राजेश तेवतिया ने कहा कि भाजपा के सभी वायदे पूरी तरह से जुमले साबित हुए है और जमीनी स्तर पर प्रदेश व देश विकास की राह में निरंतर पिछड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस जन-विरोधी सरकार को उखाडऩे के लिए कांग्रेस का हर कार्यकर्ता पूरी जी-जान से जुट गया है और 2019 में भाजपा सरकार को देश सहित प्रदेश से सूपड़ा साफ होना तय है।
ध्यान रहे कि एडवोकेट राजेश तेवतिया का नाम क्रिमिनल के अच्छे वकीलों में शुमार किए जाता हैं। तेवतिया के पिता इंद्राज सिंह तेवतिया भी पलवल बार के कई बार प्रधान रहने के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी के ग्रामीण जिला अध्यक्ष भी रहे हैं।

Related posts

बाल भवन में जिला स्तरीय बाल प्रतियोगिता का आयोजन

Metro Plus

एशियन और पार्क हॉस्पिटल से रेमडेशिविर इंजेक्शन लेकर उनकी कालाबाजारी करने के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार।

Metro Plus

Blood के लिए अब नहीं भटकना पड़ेगा इधर-उधर, Rotary और JC Boss YMCA ने की पहल

Metro Plus