Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

मानव रचना में होगा जीडीप्रो जूनियर 2017 का फिनाले आयोजित

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद,19 जनवरी (जस्प्रीत कौर/सोनिया पांचाल): मानव रचना शैक्षणिक संस्थान एमआरईआई जीडीप्रो जूनियर 2017 के ग्रैंड फिनाले का आयोजन करने जा रहा है। अलग-अलग विषयों पर अपनी सोच व समझ की जानकारी देने के लिए 15 स्कूलो के दसवीं, ग्यारहवीं व बारहवीं के सेंकड़ों स्टूडेंट्स इसमें अपने विचारों का मंथन करने वाले हैं।
जीडीप्रो जूनियर-2017 का आयोजन 16 से 21 जनवरी तक किया जा रहा है। अलग-अलग शहरों के स्कूलों में आयोजित होने के बाद इसका ग्रैंड फिनाले मानव रचना में शनिवार को होने जा रहा है। शुरुआती चरणों में दिल्ली, चंडीगण, हैदराबाद, लुधियाना, फरीदाबाद, नोएडा व गुरुग्राम के सेंकड़ों स्टूडेंट्स हिस्सा ले चुके हैं। ग्रैंड फिनाले में हिस्सा लेने के लिए ओबुल रेड्डी व डीपीएस नचाराम हैदराबाद से हिलवुड्स अकैडमी दिल्ली, शेरवुड कॉन्वेंट गुरुग्राम से कैंब्रिज स्कूल नोएडा, डीपीएस नोएडा, कुंदन विद्या मंदिर लुधियाना, बाल भारती गंगाराम मार्ग नई दिल्ली, डून पब्लिक स्कूल पंचकुला आदि स्कूल हिस्सा लेने जा रहे हैं।
इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि गर्वमेंट ऑफ हरियाणा पार्लियमेंटरी अफेयर्स के सेक्रेटरी राजीव यादव पहुंचेंगे।

Related posts

साइबर क्राइम पर सख्ती का असर: हरियाणा में मामलों में गिरावट, कार्रवाई तेज: नायब सिंह सैनी

Metro Plus

…अब बैजू ठाकुर को पड़ेंगे लेने के देने, ठाकुर ने कर डाला सेशन जज के भाई की फैक्ट्री पर ही कब्जा

Metro Plus

स्व. टेकचंद अग्रवाल की स्मृति में उनकी धर्मपत्नी श्रीमती शशि अग्रवाल ने दो चिकित्सीय बेड दान किये।

Metro Plus