Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

नि:संतान दम्पत्तियों के लिए इन्फर्टीलिटी केंद्र तथा टेस्ट ट्यूब बच्चों की सुविधा एक नई उम्मीद: डॉ० बंसल

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद,19 जनवरी ( नवीन गुप्ता): मेट्रो अस्पताल ने नि:संतान दम्पत्तियों के लिए चिकित्सा क्षेत्र में अग्रणीय विश्वस्तरीय इंफर्टीलिटी केंद्र की सुविधाएं मुहैया कराने की पहल शुरू की है। अस्पताल में इस तकनीक की उच्चस्तरीय मशीनों तथा अत्याधुनिक केंद्र का उद्घाटन संस्थान के महा-निर्देशक डॉ० एसएस बंसल, डॉयरेक्टर डॉ० सीमा बंसल तथा पूनम लाल द्वारा किया गया।
इस अवसर पर डा. बंसल ने कहा कि मेट्रो अस्पताल का उद्वेश्य लोगों को बेहतर व अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाना है और इसी प्रयास के तहत इन्फर्टीलिटी सैंटर एक और कदम है, जहां हम बेहतरीन चिकित्सा पद्धतियों द्वारा नि:संतान जोड़ों को संतान का सुख दे पाएंगे।
इस मौके पर डॉ० बंसल ने बताया कि अस्पताल के डायलिसिस यूनिट का भी विस्तार किया गया है तथा अब ये सेंटर एक बेहतरीन केंद्र है, जहां हर प्रकार के डायलिसिस का प्रावधान रखा गया है। उन्होंने बताया कि गुर्दा रोग से पीडि़त मरीज के लिए यहां हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध है। किडनी ट्रांसप्लांट सुविधाओं के होने की वजह से अब मेट्रो अस्पताल एक संपूर्ण किडनी रोग केंद्र बन चुका है।
श्रीमती लाल ने अस्पताल के प्रयासों की सराहना करते हुए सभी उपस्थित वरिष्ठ विशेषज्ञों को धन्यवाद दिया तथा उनकी पूर्ण निष्ठा की भरपूर तारीफ की। डा. बंसल ने बताया कि इंफर्टीलिटी तथा डायलिसिस केंद्र के सुविधाएं तथा अनुभवी डॉक्टरों की टीम की वजह से हम अत्यधिक जटिल बीमारियों का आधुनिक चिकित्सा पद्धति से इलाज करवाकर उनका जीवन बचा सकते है।

Related posts

CM नायब सिंह सैनी का बड़ा फैसला: 6 माह तक इम्पोर्टिड तारकोल के इस्तेमाल को मंजूरी

Metro Plus

एयर स्ट्राइक के मद्देनजर होगा ब्लैक आऊट, घर कर सभी लाईटें और बिजली उपकरण रखने होंगे बंद

Metro Plus

पंजाबी फैडरेशन ने 21 बेटियों की लोहड़ी मनाकर दिया समाज में से बेटे-बेटी का भेदभाव खत्म करने का संदेश।

Metro Plus