Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादरोटरी

रोटरी क्लब ग्रेस ने दिखाई गरीब स्कूली बच्चों को दंगल फिल्म

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट

फरीदाबाद, 21 जनवरी: हरियाणा की लड़कियों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के उद्वेश्य से उनके प्रेरणास्त्रोत बनते हुए रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद ग्रेस के पदाधिकारियों व सदस्यों ने आज मानव विद्या निकेतन स्कूल बल्लभगढ़ में नि:शुल्क शिक्षा ग्रहण कर रहे करीब 150 गरीब बच्चों और उनकी अध्यापिकाओं को एसआरएस सिनेमा में दंगल फिल्म दिखाई। इस अवसर पर क्लब के चार्टर प्रधान रोटेरियन गौतम चौधरी ने कहा कि दंगल फिल्म लड़कियों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की प्रेरणा देती है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस फिल्म से प्रदेश की लड़कियों को मेहनत कर अपने सपने पूरे करने की प्रेरणा मिलेगी और वह प्रदेश का नाम पूरे जग में रोशन करेंगी।
इस अवसर पर क्लब के कोषाध्यक्ष विजय गुप्ता, अरूण बजाज, पवन गुप्ता, अलका चौधरी, सतीश गुप्ता तथा हरीश मित्तल आदि क्लब के पदाधिकारी व सदस्य विशेष तौर पर मौजूद थे।
गौरतलब रहे कि फरीदाबाद हरियाणा का पहला जिला है, जहां से इस अभियान की शुरुआत उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने सरकारी स्कूल की लड़कियों को नि:शुल्क फिल्म दिखाकर की थी। उसके बाद से यह सिलसिला बदस्तुर जारी है।RS6A9961 RS6A9970 RS6A9948 RS6A9959

Related posts

नचौली कॉलेज तक बस चलने पर महाविद्यालय की छात्राओं ने राजेश नागर का जताया आभार

Metro Plus

आत्मरक्षा प्रशिक्षण जैसे कार्यक्रम महिलाओं को अन्याय के विरूद्व लडऩे में सक्षम बनाते है: डॉ० ग्रोवर

Metro Plus

तहसीलदार नेहा सहारण ने तिरंगा दिखाकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा बाइक यात्रा को रवाना किया।

Metro Plus