Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल ने चार्मवुड में छोटा भीम और दोस्तों के साथ परिवार पर्व मनाया

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 23 जनवरी (नवीन गुप्ता): मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल चार्मवुड फरीदाबाद के परिसर में छोटा भीम और दोस्तों के साथ परिवार पर्व मनाया गया। जिसमें छोटा भीम और दोस्तों के द्वारा बच्चों और बड़ों के लिए मनोरंजक नृत्य एवं विभिन्न क्रीड़ाएं एक शो के माध्यम से प्रस्तुत की गई। जिसमें उत्साही बच्चे अपने माता-पिता के साथ आए और छोटा भीम के शो के साथ-साथ रोबोटिक्स, एस्ट्रानॉमी, ब्रेक द पिरामिड, पासिंग द की, कार्टून मेकिंग, नख सज्जा, टैटू कलाएं, कैफे गिगल्स, फन रेस, रिंग द गिफ्ट आदि मनोरंजक व ज्ञानवर्धक खेलों का भी आनंद लिया। खेलों में विजयी होने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।
छोटा भीम के शो के साथ मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल चार्मवुड के द्वारा लगाया गया स्टॉल दावत-ए-खास भी अभिभावकों के आकर्षण का केंद्र रहा। जिसमें आगंतुकों ने हरियाणा प्रदेश के पारंपरिक भोजन का आनंद लिया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे सनी बंसल (निदेशक मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल 46 गुरुग्राम) सीमा मल्होत्रा (प्राचार्या मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल 21सी) ने कार्यक्रम को देखा व स्वादिष्ट भोजन के साथ खेलों का भी आनंद लिया।
भोजन, संगीत, खेल और छोटा भीम के साथ मस्ती ने अभिभावकों, अतिथियों, बच्चों और मानव रचना अध्यापक-अध्यापिकाओं के लिए एक आदर्श दिन बना दिया। मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल चार्मवुड की प्राचार्या संयोगिता शर्मा के परिश्रम और दूरदर्शिता ने सीखने की प्रक्रिया को आसान व मजेदार बनाकर मानव रचना के ध्येयवाक्य ‘प्ले ग्राउंड ऑफ एजुकेशन की सार्थकता को सिद्ध किया।

Related posts

बढ़ती लागत से NCR के हजारों टेक्सटाइल उद्योगों को झटका, प्रोसेसिंग रेट बढ़ाने पर सहमति

Metro Plus

प्रयास सोशल वैलफेयर सोसाइटी ने गांव चंदावली में खोली नई एलोपैथिक डिस्पेंसरी

Metro Plus

SRS इंटरनेशनल स्कूल में हेड बॉय-हेड गर्ल समेत नई विद्यार्थी परिषद का गठन हुआ।

Metro Plus