Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

सावित्री पॉलिटेक्निक में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 28 जनवरी:नेहरू ग्राउंड स्थित सावित्री पॉलिटेक्निक फॉर वूमैन में गणतंत्र दिवस समारोह बड़ी धूम-धाम से मनाया गया। इस अवसर पर पॉलिटेक्निक की छात्राओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर देश की आजादी के लिए शहीद हुए सैनानियों को श्रृद्धांजलि दी। वहीं छात्राओं ने अपने चेहरे पर तिरंगा झंडा बनाकर जश्न मनाया।
इस अवसर पर छात्रा अन्नु ने दुल्हन चली ओ पहन चली, इसके अलावा देश मेरा रंगीला, रंग दे बसंती जैसे गीत पर नृत्य प्रस्तुत किए। छात्राओं ने संविधान व नागरिकों के अधिकारों तथा कर्तव्यों पर लघु नाटिका भी प्रस्तुत की।
इस मौके पर पॉलिटेक्निक के चेयरमैन एस.एन. दुग्गल ने छात्राओं को गणतंत्र के मायने समझाए और सदा अपने देश से प्यार करने के लिए प्रेरित किया। संस्थान की प्रधानाचार्य कमलेश शाह ने कहा की देश की आजादी में अपना बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों व सैनिकों को शत-शत नमन करते है और यह प्रण लेते है कि उनकी कुर्बांनी व्यर्थ नहीं जाने देंगे।
कार्यक्रम के अंत में शहीदों को श्रृद्धांजलि देने के उपरांत राष्ट्रीय गान गाकर कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम संचालन रितु पुरी और निता गोंसाई ने किया।

Related posts

संसार में रक्तदान है सबसे बड़ा दान: विकास चौधरी

Metro Plus

FMS में सीबीएसई शिक्षकों के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित किया गया

Metro Plus

हॉमर्टन ग्रामर में नए पुस्तकालय भवन तथा कम्प्यूटर भवन का उदघाटन

Metro Plus