Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

अब नागरिक स्वयं अपना परिवार पहचान-पत्र का डाटा संपादित व संशोधित कर सकेंगे: उमाशंकर

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 18 अगस्त:
नागरिक संसाधन सूचना विभाग के प्रधान सचिव वी उमाशंकर ने कहा कि परिवार पहचान-पत्र का डाटा संपादित व संशोधित करने के लिए सरकार ने पोर्टल पर सुविधा शुरू की है, जिस पर कोई भी व्यक्ति अपने परिवार का डाटा स्वयं डाटा अपडेट कर सकता है या नजदीकी सीएससी सेंटर पर भी अपडेट संबंधी कार्य किया जा सकता है।
श्री उमाशंकर ने विडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सभी जिलों के अतिरित उपायुक्तों व उपमंडल अधिकारी (ना.) को निर्देश दिए कि परिवार पहचान पत्र के लिए सभी परिवारों का पंजीकरण करवाया जाए। जिन परिवारों ने पंजीकरण करवा दिया है, उनकी फील्ड वैरिकेशन का कार्य किया जाए। इसके लिए जरूरी संसाधन के साथ काम शुरू किया जाए। उन्होंने बताया कि नागरिक पीपीपी में दर्ज अपनी पारिवारिक सूचना को अपडेट करने के लिए विभाग की वेबसाईट.मेरा परिवारण्हरियाणाण्जीओवीण्ईन पर जाकर अपडेट फैमिली डिटेल कर सकते है। सरकार का प्रयास है कि भविष्य में सभी योजनाओं के लाभपात्रों को परिवार पहचान पत्र के माध्यम से ही लाभ दिया जाएगा। अगर किसी परिवार द्वारा अपना डाटा पोर्टल पर पंजीकृत करवा दिया गया है तो वह इस डाटा को पोर्टल पर जाकर एडिट भी कर सकता है।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान ने जिले में इस संबंध में किए जा रहे कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जिले में व्यापक स्तर पर काम किया जाएागा। अतिरिक्त उपायुक्त ने विडियो कांफ्रेंस के बाद अधिकारियों की मीटिंग ली, जिसमें परिवार पहचान पत्र के संबंध की जाने वाली कार्यवाही के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नागरिक स्वयं भी परिवार पहचान पत्र के लिए दर्ज डाटा को अपडेट या एडिट कर सकते हैं। इसके लिए वेबसाईट पर अपनी फैमिली आईडी से लॉगिन करने के बाद परिवार के मुखिया के मोबाईल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, उस ओटीपी को दर्ज करने के उपरांत फैमिली आईडी में पंजीकृत परिवार के सभी सदस्यों का डाटा दिखाई देगा। पीपीपी पृष्ठ में दर्ज परिवार के सदस्यों का विवरण गलत है तो उसे अपडेट किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि यदि परिवार की पारिवारिक संरचना क्षेत्र के सत्यापन प्रक्रिया के माध्यम से सिस्टम में पहले से ही सत्यापित हो चुकी है तो उसको आपको ठीक करने की अनुमति नही है। उन्होंने बताया कि परिवार की पारिवारिक संरचना अभी तक पीपीपी में सत्यापित नही है, तो नागरिक को परिवार के सदस्यों को जोडने या हटाने की अनुमति होगी। परिवार के सदस्य को हटाने के लिए एक अलग फार्म खुलेगा, जिसमें परिवार के सभी सदस्यों में से हटाए गए सदस्य जाने वाले सदस्य का नाम और आधार नंबर पूछा जाएगा। परिवार के सदस्य को हटाने की अनुमति केवल सत्यापन के बाद ही दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि फैमिली डाटा अपडेट करने उपरांत परिवार का काई भी सदस्य यदि पीपीपी क साथ एकीकृत किसी भी सेवा का लाभ उठाने के लिए सीएसएसी केंद्र अथवा लोकल कमेटी द्वारा आयोजित शिविरों में जाकर पीपीपी फार्म को पिं्रट करा सकता है और नागरिक द्वारा उसे हस्ताक्षर किए जाने के बाद इस वापस पीपीपी पोर्टल पर अपलोड किया जा सकता है। इससे फैमिली अपडेट की प्रक्रिया पूरी होगी।
इस अवसर पर एसडीएम बल्लबगढ़ अपराजिता, एसडीएम फरीदाबाद जितेंद्र कुमार, एसडीएम पंकज सेतिया व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

पाईनवुड वालीबॉल इंटर डिस्ट्रिक टूर्नामेंट में किसने मारी बाजी, जानने के लिए पढ़े।

Metro Plus

Haryana Chief Minister, Mr. Manohar Lal reviewing the working of Labour & Employment Department

Metro Plus

31 मार्च के बाद नहीं भरी जा सकेगी पिछले साल की इंकम टैक्स रिटर्न:भारद्वाज

Metro Plus