Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबाद

द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 28 जनवरी: द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल सैक्टर-23 एवं कबूलपुर में गणतंत्र दिवस समारोह बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर द्रोणाचार्य प्रबंधन समिति के निदेशक नवीन चौधरी एवं श्रीमती हर्ष चौधरी, प्रधानाचार्या श्रीमती लक्ष्मी बोथरा एवं समस्त अध्यापकगण मौजूद थे। कार्यकम का शुभारंभ दीप प्रज्जविलत करके किया गया। प्रवेश कुमार के नेतृत्व में गार्ड ऑफ ऑनर द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाईंड की गृह विज्ञान की प्रशिक्षिका श्रीमती वीना नासवा तथा उनकी छात्रा कविता को आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये गये जिन्हें देखकर विद्यालय का प्रांगण तालियों से गूंज उठा।
विद्यालय के निदेशक नवीन चौधरी ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि बच्चों को हमेशा माता-पिता, गुरू एवं देश का सम्मान करना चाहिए। हमें हमेशा देश की सीमा पर तैनात सैनिकों की कुर्बानियों को स्मरण रखना चाहिए।
इस अवसर पर विद्यालय रंग-बिरंगे चार्ट, बैनर एवं देशभक्ति के गानों से गूंज उठा। सभी ने कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

Related posts

ब्रांडेड स्कूल DPS-19 के पेरेंट्स ने मनमानी फीस को लेकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

Metro Plus

SRS स्कूल की अनिका ने मुक्केबाजी में जीता कांस्य पदक

Metro Plus

फरीदाबाद मॉडल स्कूल में एमाइटी यूनिवर्सिटी द्वारा करियर काउंसलिंग पर सेमीनार

Metro Plus