Metro Plus News
फरीदाबाद

भारत विकास परिषद संस्कार ने किया वर्दी वितरण

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 25 मई: भारत विकास परिषद् की संस्कार शाखा द्वारा संचालित संत कबीर गीता विद्या मंदिर स्कूल, मुजेसर में आज बच्चों को गर्मी की वर्दी वितरित की गई। वर्दी वितरण समारोह का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजाराम नैन (डिप्टी कमिश्नर, एक्साइज एंड टैक्सेशन) द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया। श्रीमती अनुपमा एक्साइज एंड टैक्सेशन आफिसर चंडीगढ़ से विशेष रूप से कार्यक्रम में उपस्थित रहीं। वीरेन्द्र गौड़ कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थिति रहे।
वर्दी वितरण समारोह में स्कूल के सभी बच्चों को कलर सैट, चाकलेट एवं बिस्कुट भी परिषद् परिवारों द्वारा वितरित किए गए।
वर्दी वितरण समारोह के सफलतापूर्वक आयोजन में परिषद् से अमर बंसल छाड़िया, अनिल गर्ग, सुरेन्द्र जग्गा, प्रदीप टिबड़ेवाल, अजय मल्होत्रा, कैलाश शर्मा, संजीव शर्मा, सुभाष अग्रवाल, अनुभव महेश्वरी, सुनील गर्ग, तिलकराज शर्मा, मनीष बंसल, समीर जग्गा, श्रीमती कल्पना अग्रवाल, वन्दना दुआ एवं नीरज जग्गा का मुख्य रूप से योगदान रहा।
शाखा सचिव प्रदीप टिबड़ेवाल ने बताया कि हमारी शाखा संत कबीर गीता विद्या मंदिर स्कूल में हर महीने एक कार्यक्रम अवश्य आयोजित करती है एवं कार्यक्रमों में परिषद् परिवार के सदस्यों द्वारा बच्चों का उत्साहवर्धन किया जाता है।

Related posts

महिला शक्ति का रूप है उनको स्वयं को कमजोर नहीं समझना चाहिए: अपराजिता

Metro Plus

साईधाम मंदिर संस्था ने 19 जोड़ों को विवाह बंधन में बांधा

Metro Plus

हॉमर्टन ग्रामर स्कूल में स्कूली बच्चों को मिला वृद्वजनों का आशीर्वाद

Metro Plus