Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

पूर्वांचल एकता परिषद ने नि:शुल्क सिलाई सीखने वाली 101 महिलाओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 30 जनवरी (नवीन गुप्ता): पूर्वांचल एकता परिषद की तरफ से डबुआ कॉलोनी कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नि:शुल्क सिलाई सीखने वाली करीब 101 महिलाओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
संस्था के प्रधान भरत मिश्रा ने कहा कि ऐसा करने से महिलाओं को रोजगार व आत्मनिर्भरता होने में मदद मिलेगी। महासचिव यशवंत मौर्य ने कहा कि सरकार को बेटियों की शिक्षा, रोजगार एवं सुरक्षा पर विशेष जोर देना चाहिए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची वार्ड नंबर-8 की पार्षद ममता चौधरी व समाजसेवी शैली सिंह का सभी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। मंच संचालन प्रवक्ता उदय प्रताप तिवारी ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से संतोष यादव, कविन्द्र चौधरी, दिलीप सिंह, राम अवतार यादव, हीरालाल पंसारी, वार्ड नंबर-9 के पार्षद महेन्द्र सरपंच, राजू सिंह, संस्था के महासचिव यशवंत मौर्य, पदाधिकारी राजू सिंह, अनिल मिश्रा, धर्मराज पांडे, रामचंद्र, विनोद कुमार, राजकुमार, सलाहकार दिनेश राम, अंजनी ठाकुर, दीनानाथ आदि मौजूद थे।

Related posts

फरीदाबाद की रंजीता शर्मा आईएएस बनी आप नेता धर्मबीर भड़ाना ने दी बधाई

Metro Plus

जनचेतना संघ द्वारा Housing Board, सेक्टर-29 में किया गया ध्वजारोहण

Metro Plus

सैक्टर-17 मार्किट एसोसिएशन ने आरके चिलाना को चीफ एडवाईजर की जिम्मेवारी सौंपी

Metro Plus