Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

शिवाजी स्कूल की छात्रा तनीषा ने ताइक्वांडो प्रतियोगिता में रजत पदक जीता

तनीषा को जिला शिक्षा अधिकारी ने किया सम्मानित
मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 13 अक्टूबर: शिवाजी पब्लिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल पर्वतीय कॉलोनी की छात्रा तनीषा ने राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रजत पदक प्राप्त कर स्कूल व अपने जिले का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता कुरूक्षेत्र में आयोजित की गई थी जिसमें तनीषा ने पूरे राज्य में दूसरा स्थान किया था। इस पर तनीषा को जिला शिक्षा अधिकारी सतेन्द्र कौर ने सम्मानित किया। इस मौके पर एईओ हरवीर अधाना, अंजू चौधरी तथा विद्यालय के प्रबंधक अरुण पुंडीर आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। शिवाजी स्कूल के प्रबंधक अरूण कुमार पुंडीर एवं उप-प्रबंधक मानवेन्द्र सिंह ने तनीषा की इस उपलब्धि पर उसे मुबारकबाद देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
गौरतलब रहे कि पान सिंह बिष्ट की सुपुत्री तनीषा ने गत् माह जिला शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित फरीदाबाद डिस्ट्रिक स्कूल गेम्स-ताईक्वांडो (गल्र्स) 2018-19 प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर स्कूल व अपने माता-पिता का नाम रोशन किया था। जहां उसका चयन राज्य स्तरीय खेलों के लिए हुआ था।

Related posts

2019 में फरीदाबाद देश में तीसरे नंबर पर था और अब 2024 में फरीदाबाद देश में पहले नंबर पर होना चाहिए: नायब सैनी

Metro Plus

आखिरकार फरीदाबाद और गुरुग्राम के पुलिस कमिश्नर को क्यों नहीं मिल पा रही है……की पॉवर?

Metro Plus

बंद Air Cooled कमरों में बैठ राजनीति करने वालों को जनता सिखाएगी सबक: लखन सिंगला

Metro Plus