Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

एफएमएस में बसंत पंचमी का समारोह उत्साहपूर्वक मनाया गया

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 2 फरवरी: सैक्टर-31 स्थित फरीदाबाद मॉडल स्कूल के किड्ज वल्र्ड में बसंत पंचमी का समारोह बड़े उत्साहपूर्वक ढंग से मनाया गया। इस अवसर पर एक विशेष सभा भी आयोजित की गई। इस दिन को ‘पीले दिवस के उद्देश्य के रूप में मनाते हुए सभी बच्चे पीली पोषाकों में सुसज्जित थे और सभी बच्चों ने पीले रंग के भोजन का रसास्वादन भी किया। नन्हें-मुन्ने बच्चों ने विद्या व ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना की व सभा में प्रार्थना की कि मां सरस्वती उन्हें अज्ञान से ज्ञान की ओर ले जाए।
अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या शशि बाला ने सभी विद्यार्थियों को इस दिन के महत्व के बारे में बताया और उन्हें आशीर्वाद दिया।

Related posts

….जब पुलिस इंस्पेक्टर ने अपने ही मातहत पुलिसकर्मियों को डंडों से धून डाला

Metro Plus

प्रसिद्ध उद्योगपति रोटेरियन परमजीत चावला का हदयगति रुकने से देहांत, अंतिम संस्कार रविवार को 11 बजे

Metro Plus

2.64 एकड़ में फैला है पीयूष ग्रुप का ग्लोबल आई

Metro Plus