Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

केबल ऑपरेटर अनुराग हत्याकांड पर परिजनों ने किया नीलम चौक जाम

मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 3 फरवरी: एनएच1-बी ब्लॉक के केबल ऑपरेटर अनुराग कुमार की अपहरण करने के बाद हत्या कर दी गई है। अनुराग कुमार के परिजनों ने 10:00 बजे नीलम चौक पर सैकड़ों लोगों के साथ जाम लगा दिया मौके पर भारी पुलिस बल भी मौजूद था। परिजनों ने बीती रात 10:00 बजे भी जाम लगाया था परंतु पुलिस से आश्वासन मिलने के बाद वह जाम रात हटा दिया गया परंतु शव की बरामदगी ना होने से दु:खी परिजनों ने तड़के फिर जाम लगा दिया।
केबल आपरेटर अनुराग हर साल होने वाली रामलीला में श्रीराम का किरदार भी निभाते थे। अनुराग बुधवार दोपहर को अपने एनएच1-बी ब्लाक स्थित कार्यालय पर बैठे हुए थे। दोपहर 2 बजे के आस-पास उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। फोन करने वाले ने उन्हें बाटा चौक स्थित डेल्को के शोरूम के सामने बुलाया। वह अपनी कार में सवार होकर शोरूम पर पहुंच गए। जहां अनुराग ने अपनी कार खड़ी कर दी और एक अन्य कार में बैठ गए। उसके बाद वह कार मथुरा रोड़ की तरफ चली गई। दोपहर 2 बजे से रात 11:30 बजे तक अनुराग का फोन चालू रहा। बताया जा रहा है कि अनुराग ने बुधवार को हुए भारत-इग्लैंड मैच पर कई युवकों को सट्टा लगवाया था। यह बात अपहरण के बाद शुरू की गई छानबीन के दौरान सामने आई है। पुलिस ने जांच करते हुए गांव धौज के असलम और वाहिद को पकड़ा। दोनों ने अनुराग की हत्या कर शव नहर में फेंकने की बात स्वीकार की है।
बुधवार की रात को अनुराग ने बेटे से बात की थी। 9:30 बजे अनुराग के पास उनके बेटे ने फोन किया था। अनुराग ने कहा था कि वह 11:30 बजे तक घर पहुंच जाएगा। यह भी कहा कि उसकी कार डेल्को शोरूम के सामने खड़ी है, उसे ले आओ। अनुराग का बेटा दूसरी चाबी लेकर कार घर ले आया था, लेकिन इसके बाद अनुराग वापस नहीं लौटे। जब अनुराग का मोबाइल बंद हुआ, तब भी उसकी लोकेशन उसके घर के आस-पास की थी।
इस मामले में आरोपियों की संख्या चार से पांच मानी जा रही है अभी तक शव की बरामदगी नहीं हो पाई है। जिसके चलते परिजनों ने नीलम चौक पर जाम लगा दिया। मौके पर डीसीपी आस्था मोदी, एसीपी शाकिर हुसैन मौजूद थे।

Related posts

स्कूली छात्राओं और BPL परिवारों की महिलाओं को एक रुपये में सैनिटरी पैड देगी सरकार

Metro Plus

पथवारी मंदिर का करोड़ों की लागत से किया जाएगा जीर्णोद्धार।

Metro Plus

मानव सेवा समिति द्वारा 74वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

Metro Plus