Metro Plus News
दिल्लीफरीदाबादराजनीतिहरियाणा

ब्राह्मण जागृति मंच की बैठक में अम्बिका शर्मा को संगठन में विशेष योगदान देने के लिए किया गया सम्मानित

मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
नई दिल्ली/फरीदाबाद, 6 फरवरी: ब्राह्मण जागृति मंच की एक बैठक संगठन की संरक्षक एवं पंजाब केसरी दिल्ली की डॉयरेक्टर तथा करनाल से भाजपा सांसद अश्विनी चोपड़ा की धर्मपत्नी किरण शर्मा चोपड़ा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अप्रैल महीने में होने वाले ब्राह्मण महासम्मेलन को लेकर आगे की रुपरेखा तैयार की गई।
किरण चोपड़ा और स्वामी संतोषी बाबा ने विशेष रूप से अम्बिका शर्मा को संगठन में विशेष योगदान देने के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और किरण चोपड़ा द्वारा लिखी गई पुस्तक बेटियां भेंट की।
बकौल अम्बिका शर्मा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुनील भारद्वाज की अगुवाई और शालीनता से व स्वामी जी के आशीर्वाद से और बहन किरण के सहयोग से संगठन ब्राह्मण जागृति मंच बहुत अच्छे से कार्य कर रहा है। स्वामी संतोषी बाबा व बड़ी बहन किरण शर्मा व अध्यक्ष सुनील भारद्वाज का बहुत-बहुत धन्यवाद किया।
बैठक में हांसी जिले से नगर निगम वाइस चेयरमैन व संगठन की हरियाणा प्रदेश सलाकार डॉ० शर्मा और औरंगाबाद बिहार के प्रभारी अभय कुमार वैद्य भी मौजूद थे।

Related posts

लघु सचिवालय में बम होने की सूचना कितनी सच? देखे पूरी रिर्पोट!

Metro Plus

सूरजकुंड मेले में ‘तू लांग मैं लाची’ फेम गायिका मन्नत नूर बिखेरेंगी कला का जलवा

Metro Plus

भाजपाईयों के झूठे प्रलोभनों से अब भ्रमित नहीं होगी फरीदाबाद की जनता: लखन सिंगला

Metro Plus