Metro Plus News
उद्योग जगतफरीदाबादहरियाणा

एचएसपीसी द्वारा 12 से 18 फरवरी तक मनाया जाएगा राष्ट्रीय उत्पादकता सप्ताह: जेपी मल्होत्रा

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 6 फरवरी: हरियाणा स्टेट प्रोडक्टिविटी कौंसिल जो कि राज्यभर में उत्पादकता संदेश और आंदोलन के प्रसार में एक सर्वोच्च संगठन है, द्वारा 12 से 18 फरवरी तक राष्ट्रीय उत्पादकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इस राष्ट्रीय उत्पादकता सप्ताह विषय है ‘अपशिष्ट से लाभ तक-रिड्यूस, रीसायकल और रीयूस के माध्यम से।
एचएसपीसी के प्रधान जेपी मल्होत्रा और एचएसपीसी के गवर्निंग बॉडी सदस्यों ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमारे वार्षिक समारोह के एक भाग के रूप में एचएसपीसी ने श्रमिकों और जूनियर पर्यवेक्षकों के लिए उत्पादकता नारा प्रतियोगिता, ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन के साथ मिलकर शून्य प्रभाव शून्य दोष पर सेमीनार, ‘उत्पादकता-क्यूसीडी पर हिन्दी में प्रशिक्षण, मानव रचना इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के सहयोग से मानव रचना रेडियो पर बातचीत, थीम सेमीनार जो कि उत्पादकता और क्यूसी विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान किया जायेगा, का आयोजन किया है।
एचएल भूटानी ने कहा कि एचएसपीसी समाचार पत्र का एक विशेष अंक भी निकाला जायेगा जिसमें हमने पिछले 6 महीनों में उत्पादकता के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए जितना परिश्रम किया है उसका विवरण होगा।
जेपी मल्होत्रा के अनुसार राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद मुख्यालय द्वारा जारी सुरक्षा और उत्पादकता पोस्टर सदस्यों को उपलब्ध कराये जायेंगे। एक प्रस्ताव यह भी रखा गया है कि क्षेत्र के 3 औद्योगिक इकाइयों को जिनकी बड़े पैमाने पर उपस्थिति रही है और उत्पादकता और क्यूसी प्रशिक्षण में सिद्ध हैं, उन्हें ‘उत्पादकता पुरस्कार से सम्मानित किया जाये।
समारोह को बड़े पैमाने पर बनाने के लिए एचएसपीसी फरीदाबाद के सभी प्रमुख इंडस्ट्रीज एसोसिएशन जैसे कि एफआई, एफसीसीआई, एलयूबी, डीएलएफ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन, इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), एमआरआईयू, वाईएमसीए विश्वविद्यालय, भारतीय युवा शक्ति ट्रस्ट और डिपार्टमेंट ऑफ इंडस्ट्रीज हरियाणा के साथ जुड़ गया है।
सप्ताह समारोह का उद्देश्य रिड्यूस, रीसायकल और रीयूस के माध्यम से उत्पादकता और लाभ पर निरंतर जागरूकता पैदा करना है।
इस समारोह में बेचू गिरि, बीआर भाटिया, एएन शर्मा, पी सिंह, नीतू खत्री, नेहा कपूर आदि भी मौजूद थे जिन्होंने समारोह की विषय सूची की सराहना की।

Related posts

स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार पहल के तहत हरियाणा के आठ जिला अस्पतालों में लगेंगी मैमोग्राफी मशीनें: डॉ. सुमिता मिश्रा

Metro Plus

….जब विवादास्पद अवैध निर्माण पर तोडफ़ोड़ को लेकर सीमा त्रिखा और एसडीएम के बीच हुई तीखी नोकझोंक

Metro Plus

RTI में हुआ खुलासा: शिक्षा निदेशालय से नहीं दी निजी स्कूलों में बच्चों की ऑनलाइन कक्षा संचालन के कोई आदेश

Metro Plus